पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

शाबाश उत्तराखंड: जलवायु बजट का प्रावधान करने वाला देश का पहला राज्य बना!

June 6, 2021
in पर्वतजन
latest uttarakhand news
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

रिपोर्ट/बिजेंद्र राणा

उत्तराखंड में जीडीपी की तर्ज पर ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट यानी जीईपी का भी आकलन होगा।

उत्तराखंड में राजस्व, नगर निकाय और वन विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज सभी तालाब और अन्य जल स्रोतों को एक साल के भीतर पुनर्जीवित किया जाएगा।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के उक्त संबोधन के उपरांत  वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने यह जानकारी पत्रकारों से साझा की।

(Latest uttarakhand news, उत्तराखंड समाचार)

मंत्री ने कहा कि, अब राज्य के सभी सचिव, डीएम और विभागाध्यक्षों को पर्यावरण बजट मिलेगा। यह बजट पर्यावरण संरक्षण के लिए खर्च किया जाएगा।

वन मंत्री ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि, वर्षा जल के संरक्षण के लिए सभी सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज तालाबों, चाल-खाल, नालों और अन्य प्रकार के जल स्रोतों को एक साल के भीतर पुनर्जीवित किया जाएगा। अगर किसी जल स्रोत पर अतिक्रमण है तो उसे हटाकर दोबारा सुव्यवस्थित रूप से स्थापित किया जाएगा।

उत्तराखंड जीईपी अर्थात सकल पर्यावरण उत्पाद आधारित व्यवस्था लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया। प्रदेश उत्तराखंड में जीडीपी की तर्ज पर ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट यानी जीईपी का भी आकलन होगा।

(Uttarakhand news hindi,Uttarakhand hindi news)

पहली बार जीडीपी के साथ जीईपी भी को विकास का आधार बनाया गया है।सरकारी गैर सरकारी विभाग एवं संस्थाएं प्रतिवर्ष क्लाइमेट बजट की व्यवस्था करेंगे, जिसे राज्य में पर्यावरण  सेवाओं को बढ़ाने में खर्च किया जाएगा ।

राजस्व अभिलेख में दर्ज राज्य में स्थित तालाब सूख चुके जल स्रोतों को पुनर्जीवित किया जाएगा। लोग पहले से ही जल जंगल जमीन का महत्व समझते हैं ।कोरोना के विपत्ति काल में लोगों को प्रकृति का महत्व पता चला है।

राज्य सरकार ने पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण को सुरक्षित करने का यह निर्णय लिया है।अब राज्य योजना में जीडीपी के साथ जीईपी को भी आधार बनाया जायेगा ।

(Uttarakhand news, Uttarakhand news in Hindi)

बजट में एक निश्चित धनराशि पर्यावरण को संरक्षण करने पर खर्च की जाएगी।प्रत्येक वर्ष पर्यावरण परिवर्तन एवं संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर पुरस्कृत भी किया जाएगा।


Previous Post

गड़बड़झाला: वैक्सीनेशन हुआ नहीं और बन गया वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

Next Post

लॉकडाउन: प्रदेश में एक हफ्ते लागू रहेगा कर्फ्यू!

Next Post
latest uttarakhand news

लॉकडाउन: प्रदेश में एक हफ्ते लागू रहेगा कर्फ्यू!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • Loan की EMI चूकने पर कैसे सुधारें CIBIL SCORE? जानिए 5 आसान तरीके
  • अजब-गजब: प्रधानमंत्री पोषण योजना में करोड़ों का घोटाला। आउटसोर्स कर्मचारी के खाते में पहुंचा सरकारी पैसा..
  • गुंडागर्दी: पर्यटकों ने पुलिस से की अभद्रता। वीडियो वायरल करने की दी धमकी ..
  • बड़ी खबर: दून में यहां 23 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल। आदेश जारी..
  • क्राइम: 14 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार। वाहन भी सीज
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!