भगत सिंह कोश्यारी ने माया देवी विश्वविधालय में किया वृक्षारोपण

देहरादून, हरेला उत्सव माह के आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड, पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी ने माया देवी विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण किया। विश्वविद्यालय द्वारा सावन मास में वृक्षारोपण पर्व मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि माया देवी विश्वविद्यालय द्वारा वृक्षारोपण को एक पर्व की तरह मनाया […]

देहरादून, हरेला उत्सव माह के आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड, पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी ने माया देवी विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण किया। विश्वविद्यालय द्वारा सावन मास में वृक्षारोपण पर्व मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि माया देवी विश्वविद्यालय द्वारा वृक्षारोपण को एक पर्व की तरह मनाया अत्यंत सराहनीय है। साथ साथ पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे समाज सेवा के कार्य जैसे नि: शुल्क मेडिकल कैंप लगाना एवं रक्त दान शिविर लगाने जैसे कार्यों की भी सराहना की।

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष मनोहर लाल जुयाल ने बताया कि विश्विद्यालय निम्नतम शुल्क में पहाड़ के बच्चों को गुणवत्ता पर उच्च शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्घ है विश्विद्यालय की उपाध्यक्षा  डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कहा कि विगत वर्षों में विश्विद्यालय की ओर से पूरे प्रदेश में लगभग 2000 पेड़ लगाए जा चुके है और आगे भी यही अभियान जारी रहेगा। डॉ तृप्ति ने बताया किविश्विद्यालय पहाड़ के बच्चों को होटल मैनेजमेंट के साथ साथ अग्निवीर का भी प्रशिक्षण नि: शुल्क दे रहा है जिससे पहाड़ के युवाओं का  का भविष्य सुरक्षित हो सके। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आशीष सेमवाल ने बताया कि विश्विद्यालय में छात्र/छात्राओं को उच्च शिक्षा की गुणवत्ता के लिए आई. बी. एम. के साथ करार किया है। समारोह में प्रभा जुयाल, डॉ सीता जुयाल, सौरभ जुयाल, अंबिका जुयाल, सक्षम जुयाल, डॉ मनीष पांडे, डॉ विक्रम सिंह, डॉ खूब सिंह आदि उपस्थित थे।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts