प्रीतम सिंह ने की ‘भारत बचाओ संविधान बचाओ रैली’ तैयारी की समीक्षा

देहरादून। आगामी 28 दिसम्बर को कांग्रेस की प्रस्तावित भारत बचाओ संविधान बचाओ रैली की तैयारियों की आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने वरिष्ठ नेताओं के साथ समीक्षा की व रैली को सफल व सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

वरिष्ठ नेताओं सूर्यकांत धस्माना, विजय सारस्वत, आयरेन्द्र शर्मा, अजय सिंह, गरिमा दसोनि, राजेश चमोली, परिणीता बडोनी, राजीव महऋषि, महेश जोशी, ब्रह्म दत्त शर्मा, लाल चंद शर्मा, सीता राम नोटियाल, ललित भद्री, अनुज दत्त शर्मा, कुलदीप चौधरी, आदर्श सूद, कमलेश रमन, प्रतिभा सिंह आदि नेताओं ने तैयारियों के बारे में प्रदेश अध्यक्ष को जानकारी दी।

प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है व लोगों में रैली में आने का भारी उत्साह है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग रैली में पहुंचे, इसकी व्यवस्था क्षेत्रीय नेताओं को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से देश व प्रदेश की समस्याओं को प्रमुखता से बैनर होर्डिंग व तख्तियों के माध्यम से प्रदर्शित करना चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि रैली में भागीदारी करने वालों की संख्या काफी ज्यादा होने के आसार हैं, इसलिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी व्यवस्था बनाये रखने के लिए होनी चाहिए, जिससे रैली बीच में न टूटे। विजय सारस्वत ने कहा कि जिले से बाहर के कार्यकर्ताओं के लिए पानी की व्यवस्था की जा रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts