बिग ब्रेकिंग: रुद्रप्रयाग के खांकरा-कोटली में बादल फटने से मची तबाही

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद के खांकरा, फतेहपुर, गैरसारी, कोटली सहित विभिन्न हिस्सों में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक भरदार क्षेत्र के कोटली गांव में बादल फटने से कई घरों में मलबा घुस गया है। गांव के खेत-खलिहान और पैदल रास्ते तबाह हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीण राहत-बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। 

वहीं बच्छणस्यूं पट्टी के खांकरा-फतेहपुर में भी बादल फटने से तबाही मची है। खांकरा- कांडई मोटरमार्ग बाधित हो गया है। नरकोटा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है। वहीं एक ढाबा के मलबे में दबने की सूचना है। बच्छणस्यूं पट्टी के गैरसारी में भी भारी बारिश से ग्रामीणों के घरों में मलबा घुस गया है। यहां सड़क की ढलान से पानी गांव में घुस रहा है। लोगों के खेत-खलिहान को भारी नुकसान हुआ है। 

वहीं उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी ने जानकारी देते हुए बताया कि, बादल फटने से खांकरा, फतेहपुर, गैर सारी और कोटली गांव में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि, उन्होंने घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी है। उन्होंने प्रशासन से राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने का अनुरोध किया।

 उन्होंने कहा कि मलबे के कारण कई घरों में मलबा घुसा हुआ है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन करते हुए जल्द प्रभावितों को अहैतुक राशि देने की मांग की है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts