बिग ब्रेकिंग:कक्षा 12 की उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा निरस्त!जानिए कैसे होंगे पास !

देहरादून: कक्षा 12 की उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया । प्रदेश में सभी स्तरों पर कोरोना से बचाव एवं रोकथाम के दृष्टिगत शासनादेश संख्या 226 / XXIV-B-5 / 2020 -3 (1) 2020 दिनांक 25 अप्रैल, 2021 द्वारा दिनांक 04 मई, 2021 से 22 मई, 2021 के मध्य प्रस्तावित कक्षा 12 की […]

देहरादून:

कक्षा 12 की उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया ।

प्रदेश में सभी स्तरों पर कोरोना से बचाव एवं रोकथाम के दृष्टिगत शासनादेश संख्या 226 / XXIV-B-5 / 2020 -3 (1) 2020 दिनांक 25 अप्रैल, 2021 द्वारा दिनांक 04 मई, 2021 से 22 मई, 2021 के मध्य प्रस्तावित कक्षा 12 की उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा स्थगित करते हुये दिनांक 01 जून, 2021 को परिस्थितियों का पुनः मूल्यांकन / आंकलन करते हुये नवीन तिथियों की घोषणा पृथक से किये जाने के निर्देश जारी किये गये थे।

कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए कक्षा 12 की उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया है

हालाँकि अब तक यह तय नहीं था कि, किस तरह से छात्रों को पास किया जाएगा और जो छात्र बोर्ड के परिणाम से खुश नहीं होंगे, उनके लिए क्या विकल्प होगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

आदेश में कहा गया है कि, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करने के लिये उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड नैनीताल द्वारा वस्तुनिष्ठ मानदण्ड पृथक से निर्धारित और तैयार किये जायेगें। इसमें यह भी कहा गया है कि, अगर कोई छात्र उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा द्वारा तैयार मानदण्डों के अनुसार दिए गए अंकों से संतुष्ट नहीं होता है तो परिस्थितियां सामान्य होने पर वह परीक्षा दे सकता है।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts