बिग ब्रेकिंग : एक दर्जन अफसरों के तबादले। भ्रष्ट किशन चंद मुख्यालय अटैच।

मुख्य वन संरक्षक कपिल लाल को जलागम प्रबंध निदेशालय  से वापस मुख्यालय में लाया गया है।  मुख्य वन संरक्षक स्तर के दूसरे अधिकारी नरेश कुमार को अनुश्रवण एवं मूल्यांकन का काम दिया गया है। वह अभी तक बाध्य प्रतीक्षा में थे।  वन संरक्षक डॉ पराग मधुकर धकाते को दक्षिणी वृत नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया […]

मुख्य वन संरक्षक कपिल लाल को जलागम प्रबंध निदेशालय  से वापस मुख्यालय में लाया गया है।
 मुख्य वन संरक्षक स्तर के दूसरे अधिकारी नरेश कुमार को अनुश्रवण एवं मूल्यांकन का काम दिया गया है। वह अभी तक बाध्य प्रतीक्षा में थे।
 वन संरक्षक डॉ पराग मधुकर धकाते को दक्षिणी वृत नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह पश्चिमी वृत्त के भी वनरक्षक हैं।
 वन संरक्षक डॉ तेजस्विनी अरविंद पाटिल को दक्षिणी वृत्त से हटाकर शासन में अपर सचिव वन का दायित्व दिया गया है।
 उप वन संरक्षक कुबेर सिंह को चंपावत से पिथौरागढ़ भेजा गया है। तथा विनय विनय कुमार भार्गव को पिथौरागढ़ से चंपावत भेजा गया है।
 वाद्य प्रतीक्षा में चल रहे डॉ अभिलाषा सिंह को तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर भेजा गया है। महातिम यादव को हल्द्वानी वन प्रभाग से अल्मोड़ा वन प्रभाग भेजा गया है। तथा अल्मोड़ा से कुंदन कुमार को उनकी जगह पर लाया गया है।
 किशन चंद को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ से हटाकर मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक के दफ्तर में अटैच कर दिया गया है।
 उनकी जगह पर पौड़ी के लक्ष्मण सिंह रावत को जोशीमठ भेजा गया है।
 अखिलेश तिवारी को लैंसडाउन के साथ साथ पौड़ी वन प्रभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts