बड़ी खबर : बारिश के चलते पहाड़ के 33 रास्ते बंद, गोला – कोसी नदी उफान पर।

नैनीताल जिले में पिछले 24 घंटे से मौसम के पूर्वानुमान के रेड अलर्ट के मुताबिक भारी बारिश हुई है। और अगले 24 घंटे भी इसी प्रकार का मौसम रहने की संभावना जताई गई है। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से नैनीताल जिले में पांच राजमार्ग, 2 जिला मार्ग सहित 33 आंतरिक मार्ग बंद है। […]

नैनीताल जिले में पिछले 24 घंटे से मौसम के पूर्वानुमान के रेड अलर्ट के मुताबिक भारी बारिश हुई है। और अगले 24 घंटे भी इसी प्रकार का मौसम रहने की संभावना जताई गई है। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से नैनीताल जिले में पांच राजमार्ग, 2 जिला मार्ग सहित 33 आंतरिक मार्ग बंद है। इसके अलावा जिले की प्रमुख नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में औसतन 99.01 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है, जिसमें सबसे ज्यादा बारिश नैनीताल स्नोव्यू इलाके में 134 मिली मीटर बारिश हुई है। इसके अलावा हल्द्वानी में 118 मिलीमीटर और कोशिया कुटोली में 114 मिली मीटर, धारी में 105 मिनी कालाढूंगी में 103 और बेतालघाट में 90 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।

वर्तमान में गौला नदी में 12409 किस कोसी नदी में 11771 किस और नन्धौर नदी में 7425 क्यूसेक चल रहा है। इसके अलावा जिले में भवाली-धनाचूली-ओखलकाण्डा मार्ग, शहीद बलबन्त सिंह मार्ग, भुजान-बेतालघाट, पांनकटारा माटर मार्ग, शीतला-मुक्तेश्वर, मंगोली-खमारी थापला मार्ग, बजून अधौडा, भुजिया-सूर्यागाँव, कैची-हरतप्प,

पगूट-बगडतल्ला, घूघूखान-सौड,चौफी-ताडा मार्ग, पदमपुरी बबियाड, भवाली – काफली-धनाचूली, देवीपुरा-सौड (बांसी) मार्ग, सौनजाला-नरसिंहतल्ला, कौंता ककोड़-हरीशताल मार्ग, ढोलीगाँव-कैडागॉव मार्ग, पदमपुरी-सुवाकोट मार्ग, लोहाली-थूवाब्लॉक, लमजाला मोटर मार्ग, एचएमटी ब्रेबरी मार्ग फतेहपुरी-बेल बानना मोटर मार्ग, के सहित कल 33 सके बंदहै फिलहाल अच्छी खबर यह है कि कहीं से जान माल के नुकसान की खबर नहीं है

 

Also Read This

23 साल पुराने जेनी प्रकरण में बड़ा मोड़! बोलीं-  सबूतों के साथ खुद खोलेगी राज

Uttarakhand Jenny Case: उत्तराखंड की राजनीति में 23 साल पुराना जेनी प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में है। इस मामले को लेकर खुद को...

कुंभ-2027 : हरकी पैड़ी से हाथीपुल तक मरम्मत कार्यों में तेजी के निर्देश, सुरक्षा पर खास जोर

कुंभ-2027: गंगा नहर बंदी के दौरान घाटों और हाथीपुल की मरम्मत के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती...

Related Posts