बड़ी खबर: चारधाम यात्रा स्थगित

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी देहरादून।  प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने चारधाम यात्रा को स्थगित कर दिया है।  सीएम ने कहा कि, बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।  चारों धाम के कपाट अपने नियमित समय पर ही खुलेंगे। पूजा-अर्चना नियमित समय पर […]

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी

देहरादून। 

प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने चारधाम यात्रा को स्थगित कर दिया है।  सीएम ने कहा कि, बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

 चारों धाम के कपाट अपने नियमित समय पर ही खुलेंगे। पूजा-अर्चना नियमित समय पर की जाती रहेगी। लेकिन लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। 

आज चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने रावत ने बैठक बुलाई थी। वहीं पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी चार धाम यात्रा संचालित ना होने से स्थानीय व्यापारियों में निराशा है।

 यहां बता दें कि, 14 मई को अक्षय तृतीया पर यमुनोत्री धाम और 15 मई को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का शुभारंभ होना था। वहीं 17 मई को केदारनाथ व तृतीय केदार तुंगनाथ और 18 मई को बद्रीनाथ धाम की यात्रा शुरू होनी थी जिसे कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते स्थगित कर दिया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts