बड़ी खबर : आग बुझाने गये दो वन कर्मी की चट्टान से फिसल ने से मौत

स्टोरी:-अनुज नेगी पौड़ी:-  जन पद पौड़ी के वन प्रभाग पौड़ी की पोखड़ा रेंज में दो वन कर्मियों की आग बुझाते समय चट्टान से फिसले से मौत हो गई है।वन क्षेत्राधिकारी पोखड़ा रेंज राखी जुयाल ने बताया कि बुधवार सांय को रेंज के अंतर्गत ल्वीठा के पास जंगल में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर […]

स्टोरी:-अनुज नेगी

पौड़ी:- 

जन पद पौड़ी के वन प्रभाग पौड़ी की पोखड़ा रेंज में दो वन कर्मियों की आग बुझाते समय चट्टान से फिसले से मौत हो गई है।वन क्षेत्राधिकारी पोखड़ा रेंज राखी जुयाल ने बताया कि बुधवार सांय को रेंज के अंतर्गत ल्वीठा के पास जंगल में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर आग बुझाने के लिए मौके पर करीब चार वन कर्मियों की टीम को भेजा गया था। 

वन दारोगा 55 वर्षीय दिनेश लाल निवासी पौड़ी मल्ली ओर वन रक्षक 51 वर्षीय हरि मोहन निवासी गाड़ की वीणा पोखड़ा ब्लॉक निवासी को साथी कर्मी आग वाले स्थल से कुछ पहले बैठा गये थे। जब वह आग बुझाकर वापस लौटे तो उन्हें ये दोनों मौके पर नहीं मिले। जिस पर उन्होंने उनकी खोजबीन की तो कुछ दूरी पर उनका बैग दिखाई दिया।

 आगे देखने पर पता लगा की दोनों चट्टान से नीचे गिरे हुए थे। जिसमें से हरि मोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिनेश लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनेश लाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांवखाल ले जाते हुए रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वन क्षेत्राधिकारी पोखड़ा रेंज राखी जुयाल ने बताया कि राजस्व विभाग के कानूनगो और राजस्व उपनिरीक्षक मौके पर मौजूद है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts