बड़ी खबर: मलवे में दबने से दो की मौत भारी वर्षा से जीवन हुआ अस्तव्यस्त।

उत्तराखंड में भारी बारिश ने लोगो का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। तो वही कर्णप्रयाग में गौचर के बीच गलनाऊ के पास पहाड़ी से मलबा आने से दो लोगो के दब जाने की खबर सामने आ रही है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई दोनों लोग हैदराबाद निवासी बताए जा रहे है। कर्णप्रयाग […]

उत्तराखंड में भारी बारिश ने लोगो का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। तो वही कर्णप्रयाग में गौचर के बीच गलनाऊ के पास पहाड़ी से मलबा आने से दो लोगो के दब जाने की खबर सामने आ रही है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई दोनों लोग हैदराबाद निवासी बताए जा रहे है। कर्णप्रयाग में संगम घाट भी जलमग्न नजर आया नदियां उफान पर हैं। उधर,भाबर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से पौड़ी हाईवे कई बार बाधित हो रहा है। लगातार हो रही बारिश से शहर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से शनिवार को पौड़ी- श्रीनगर रोड़ पर कृषि विभाग के पास सड़क का पुशता टूटने से यहां पर खड़े चार से पांच दोपहिया वाहन मलबे मे दब गए।

वहीं देहरादून एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण दिल्ली से देहरादून आने वाली एलाइंस एयर की फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। इस फ्लाइट को सुबह 8:45 बजे एयरपोर्ट पर उतरना था।

यह फ्लाइट देहरादून के आसमान में पहुंची, लेकिन खराब मौसम के कारण फ्लाइट बैरंग दिल्ली लौट गई। इससे पहले एक फ्लाइट और बाद में कुछ अन्य फ्लाइट एयरपोर्ट पर उतरी।

श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ने से पूरी तरह घाट डूब गए। चेतवानी स्तर से करीब एक मीटर नीचे अलकनंदा बह रही है

ऋषिकेश लक्ष्मण झूला कांडी मार्ग पूरी तरह बंद है। पानी प्याऊ घट्टू गाड से पीपल कोटी तक सड़क पर कई जगह मलबा आने से आवाजाही ठप हो गई।

कर्णप्रयाग में भारी बारिश में बच्चे स्कूल के लिए आधे रस्ते तक पहुंचे। छुट्टी की घोषणा देर में होने से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे कई किमी की पैदल दूरी नाप कर पहुंचे थे।

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी के पास और बछेलीखाल के पास सुबह 4 बजे मलबा आ गया। मुनिकीरेती पुलिस ने श्रीनगर जाने वाले वाहनों को वाया नरेंद्रनगर होकर आगे भेजा।

Also Read This

23 साल पुराने जेनी प्रकरण में बड़ा मोड़! बोलीं-  सबूतों के साथ खुद खोलेगी राज

Uttarakhand Jenny Case: उत्तराखंड की राजनीति में 23 साल पुराना जेनी प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में है। इस मामले को लेकर खुद को...

कुंभ-2027 : हरकी पैड़ी से हाथीपुल तक मरम्मत कार्यों में तेजी के निर्देश, सुरक्षा पर खास जोर

कुंभ-2027: गंगा नहर बंदी के दौरान घाटों और हाथीपुल की मरम्मत के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती...

Related Posts