बड़ी खबर: विधायक उमेश कुमार ने चमोली के डीएम को लिया आड़े हाथ, दी आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी चमोली के हिलंग में घसियारियों से घास छीनने का मामला तूल पकड़ने लगा है। हरिद्वार के खानपुर विधानसभा सीट से विधायक एवं वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार ने पहले तो पूरे प्रकरण पर मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र सौंपा था और आज मंगलवार को सोशल मीडिया पर चमोली जनपद के जिला अधिकारी हिमांशी खुराना […]

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी

चमोली के हिलंग में घसियारियों से घास छीनने का मामला तूल पकड़ने लगा है। हरिद्वार के खानपुर विधानसभा सीट से विधायक एवं वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार ने पहले तो पूरे प्रकरण पर मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र सौंपा था और आज मंगलवार को सोशल मीडिया पर चमोली जनपद के जिला अधिकारी हिमांशी खुराना को जमकर आड़े हाथ लिया। 

दरअसल घसियारी प्रकरण के बाद हिलंग गांव के ग्राम प्रधान का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें ग्राम प्रधान ने उक्त घसियारी को विकास विरोधी बताया है। 

ग्राम प्रधान ने कहा कि महिला को कई बार समझाया गया लेकिन महिला विकास के रास्ते में बाधा बन रही थी। जिस कारण उन्होंने खुद ही प्रशासन की मदद ली थी। 

ग्राम प्रधान हिलंग आनंद सैलानी का यह वीडियो चमोली के जिला अधिकारी ने अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया। जिसके बाद विधायक एवं पत्रकार उमेश कुमार ने डीएम को आड़े हाथ ले लिया। 

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए विधायक उमेश कुमार ने कहा है कि यह शर्म की बात है कि चमोली के जिलाधिकारी को अपना पक्ष रखने के लिए एक ग्राम प्रधान की सहायता की जरूरत पड़ रही है। आप अपने प्रशासन के किए धरे पर लीपापोती करने के लिए प्रधान का सहारा ले रहे हो।

उन्होंने कहा कि जब अवैध खनन और अवैध पेड़ों का कटान हो रहा है तब तो प्रशासन मौन है। लेकिन जब पहाड़ की कोई घसियारी घास काटती है तो प्रशासन उन्हें 6 घंटे तक थाने में बिठाकर चालान कर देता है। 

इतना ही नहीं विधायक एवं पत्रकार उमेश कुमार ने कहा कि आपको (जिलाधिकारी) अपने टि्वटर अकाउंट से एक प्रधान की वीडियो डालने की नौबत आ गई है, आप अपना पक्ष नहीं रख सकते या आपका प्रशासन अपना पक्ष नहीं रख सकता। 

साथ ही विधायक उमेश कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि जिला अधिकारी जल्द पीड़ित महिला से माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Also Read This

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ एमओयू

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू), देहरादून और भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) के बीच अनुसंधान सहयोग,...

बड़ी खबर : कुकरेड़ा सिंचाई योजना की जांच में लीपापोती का आरोप,स्वतंत्र जांच की मांग

ग्रामीणों का दावा—अधिकारी लागत और कराए गए कार्य का नहीं दे सके संतोषजनक जवाब, स्वतंत्र जांच की मांगमोरी, उत्तरकाशी। 26 सितंबर 2026। नीरज...

Related Posts