रपटे में आये उफान से बाल-बाल बचा बाइक सवार, और पर्वतजन के पत्रकार

रपटे में आये उफान से बाल-बाल बचा बाइक सवार, और पर्वतजन के पत्रकार रिपोर्ट- विशाल सक्सेना नैनीताल। जिले के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बरसात की वजह से नदी नाले और नहर सहित सड़कों पर आने वाले रपटे उफान पर हैं। लिहाजा लोगों से अपील है कि, वह सतर्क होकर यात्रा करें। यह वीडियो […]

रपटे में आये उफान से बाल-बाल बचा बाइक सवार, और पर्वतजन के पत्रकार

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
नैनीताल। जिले के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बरसात की वजह से नदी नाले और नहर सहित सड़कों पर आने वाले रपटे उफान पर हैं। लिहाजा लोगों से अपील है कि, वह सतर्क होकर यात्रा करें। यह वीडियो बरसात को गंभीरता से न लेने वाले लोगों के लिए सबक है। ताजा मामला रामनगर के पाटकोट कोटाबाग के बीच पढ़ने वाले पीरमोली नाले का है। जहां बाइक सवार बरसात से उफान में आए इस नाले को पार करने की जिद कर चल पड़ा।

लेकिन जैसे ही वह थोड़ा सा आगे बढ़ा तो पानी का बहाव इतना तेज था कि, बाइक समेत खुद भी चालक पानी के बहाव में बहने लगा, जिस दौरान पर्वतजन टीम के भी पत्रकार भी मौके पर मौजूद थे, गनीमत यह रही की आस-पास के लोग भगवान बन कर उसकी मदद को आए और किसी तरह युवक और उसकी बाइक को बाहर निकाला। थोड़ी सी असावधानी होती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था , देखें युवक का यह वीडियो और ऐसी घटनाओं से ले सबक।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts