शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर हवन। लाॅकडाउन ठेंगे पर।सोशल डिस्टेंसिंग तो..

–शिक्षा मंत्री के दीर्घायु के लिए हुए हवन पर जमकर लॉक डाउन का उल्लंघन – सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां गदरपुर। हमारे संवाददाता गदरपुर हवन का आयोजन, कई दिखे बिना मास्क के साथ सोशल डिस्टेंस की उड़ाई गई धज्जियां। गदरपुर विधानसभा गदरपुर के विधायक एवं केबिनेट मंत्री मा. अरविंद पांडेय के जन्मदिन पर भाजपा के […]

–शिक्षा मंत्री के दीर्घायु के लिए हुए हवन पर जमकर लॉक डाउन का उल्लंघन
– सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
गदरपुर। हमारे संवाददाता
गदरपुर हवन का आयोजन, कई दिखे बिना मास्क के साथ सोशल डिस्टेंस की उड़ाई गई धज्जियां। गदरपुर विधानसभा गदरपुर के विधायक एवं केबिनेट मंत्री मा. अरविंद पांडेय के जन्मदिन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में पांडेय का जन्मदिन विभिन्न स्थानों पर मनाया गया । विधानसभा ही नही प्रदेश में भी कई स्थानों पर मंत्री पांडेय के जन्मदिन को मनाने के दौरान सोशल डिस्टेंस की याद नहीं रही चर्चायें सामने आ रही है ।
ऐसे में गदरपुर के भाजपा मंडल महामंत्री पीयूष माटा द्वारा मंत्री पांडेय की दीर्घायु के लिए हवन का आयोजन किया गया । यह हवन गदरपुर आवास विकास के पार्क के समीप स्थित शिव पार्वती मंदिर में हवन का आयोजन बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ किया गया जहाँ भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताएं उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री के पुत्र अतुल पांडे समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को हाथ में लेकर खुलेआम सोशल डिस्टेंस की अवहेलना करते करते हुए कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। वही कांग्रेस के युवा नेता किशोर हालदार ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि यदि कानून व्यवस्था सबके लिए समान है तो इस मामले को संज्ञान में लेकर सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए अन्यथा आम लोगों को चालान के नाम पर कानून व्यवस्था की मजाक ना बनाएं। चित्र में हवन करते मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश गुम्बर मिन्नी मंत्री पुत्र अतुल पांडे सचिन बत्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुम्बर यजमान रहे जिन्होंने मंत्री अरविंद पांडे की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए कामनाएं की गई। हवन के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुम्बर और महामंत्री पीयूष माटा ने मास्क पहनने की भी जहमत नहीं उठाई। ऐसे में नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि जब शासन में स्थित भाजपा सरकार के कार्यकर्ता ही शासन के द्वारा दी जा रही दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रहे तो आम जनता से क्या उम्मीद की जा सकती है। यहां आपको बता दे कि लॉक डाउन और कोरोना संक्रमण के चलते शासन प्रशासन द्वारा धारा 144 लगाकर हर एक धार्मिक स्थान को भीड़ के लिए प्रतिबंधित किया है हालांकि मंदिर में सिर्फ पंडित द्वारा जाकर अकेले पूजा अर्चना का कार्य किया जा सकता है लेकिन वही गदरपुर आवास विकास शिव पार्वती मंदिर में हवन का आयोजन कर मंत्री अरविंद पांडे को लुभाने के लिए सोशल डिस्टेंस की खुल कर धज्जियां उड़ाई गई।

Also Read This

बड़ी खबर: 23 राज्यों के 1,100 धावक बनेंगे नशा मुक्त युवा अभियान के ब्रांड एम्बेसडर

आदि कैलाश से पूरे भारत तक पहुंचेगा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संदेश: ललित जोशीपिथौरागढ़। सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने आदि...

CIMS College of Law में लॉ कोर्सेज़ में प्रवेश का अंतिम अवसर, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

देहरादून। विधि के क्षेत्र में अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए CIMS College of Law, देहरादून में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के...

Related Posts