वीडियो : रसूखदारों की बर्थडे पार्टी। पुलिस एक्ट मे चालान

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के नैनीताल में बर्थडे पार्टी मना रहे हल्द्वानी के एक प्रभावशाली परिवार का पुलिस एक्ट में ₹5000/= का चालान किया गया। भारी राजनीतिक दबाव के बावजूद कोतवाल ने सभी को घर लौटने की हिदायत देकर वापस लौटाया। नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में हल्द्वानी से जन्मदिन पार्टी मनाने आए एक परिवार की […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के नैनीताल में बर्थडे पार्टी मना रहे हल्द्वानी के एक प्रभावशाली परिवार का पुलिस एक्ट में ₹5000/= का चालान किया गया। भारी राजनीतिक दबाव के बावजूद कोतवाल ने सभी को घर लौटने की हिदायत देकर वापस लौटाया।
नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में हल्द्वानी से जन्मदिन पार्टी मनाने आए एक परिवार की मुश्किलें तब बढ़ गई जब उनके निवास स्थान में पुलिस पहुंच गई।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/OJLvy9yk3Fg

 

क्षेत्रवासियों से शिकायत मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां कई लोग मौजूद थे । पुलिस ने परिवार को लॉक डाउन एक्ट का बड़े सिरे में उल्लंघन होते हुए पकड़ा। बताया कि वहां लोग ना तो सोशियल डिस्टेंसिंग और ना ही मास्क पहने हुए थे। इसके साथ ही इन लोगों ने अपने मैडिकल भी नहीं कराए थे। इतना ही नहीं इन लोगों ने पकड़े जाने के बाद आठ लोग होने की जानकारी दी जबकि मौके से ये कुल दस लोग मिले थे।
मल्लिताल कोतवाली पुलिस ने सभी का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। बताया जा रहा है कि इस प्रभावशाली परिवार ने अपनी उपस्थिति का एहसास कराने के लिए काफी दबाव दिया, लेकिन नैनीताल पुलिस ने सभी का चालान करके ही छोड़ा।
परिजनों का आरोप था कि रात में पुलिस के पुरुष जवान और अधिकारी  ही आए थे जबकि घर में वो केवल महिलाएं थी। ऐसे में वो रात को बिना महिला कांस्टेबल के कैसे आई ? उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही नहीं कि जाए। पुलिस ने कहा कि वहां पुरुष भी मौजूद थे और मुकदमा तो दर्ज होगा ह।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts