उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: भाजपा ने घोषित किए सभी 70 विधानसभा प्रभारी,देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर ये नियुक्तियां की गई हैं। बूथ […]

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर ये नियुक्तियां की गई हैं।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर रहेगा फोकस

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि नियुक्त किए गए सभी विधानसभा प्रभारी पार्टी के सक्रिय और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्हें संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करेंगे प्रभारी

मनवीर सिंह चौहान के अनुसार, नवनियुक्त प्रभारी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के कार्यों को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे। पार्टी का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत करना है।

देंखे लिस्ट:


Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हरिद्वार में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में...

जौनसारी ST प्रमाणपत्र: निवास बनाम जनजातीय पहचान, आखिर पात्रता की कसौटी क्या?

जौनसारी जनजाति प्रमाणपत्र पर बड़ा संवैधानिक सवाल जौनसार-बावर में निवास पर्याप्त या अधिसूचित जौनसारी समुदाय की सदस्यता जरूरी? 1967 की राष्ट्रपति अधिसूचना से...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts