पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

सुपर एक्सक्लूसिव : भाजपा के अंदर भयंकर असंतोष। कैलाश पंत नाराज

भाजपा में बंशीधर भगत को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से वरिष्ठ नेता कैलाश पंत खासे नाराज हैं।

March 9, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

कृष्णा बिष्ट 

आजकल वह अपनी नाराजगी का फेसबुक पर भी खुलकर इजहार कर रहे हैं। कैलाश पंत ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि “कांग्रेस में हरीश रावत की जो स्थिति है, ठीक वही स्थिति उनकी हो गई है लेकिन दोनों ही अपनी पार्टी की दशा और दिशा बदलने में आज भी सक्षम हैं।”इसके साथ ही कैलाश पंत पर लिखा कोई इस बात को गंभीरता से ले या ना ले यह उन पर निर्भर है।

इससे दो दिन पहले कैलाश पंत ने अपनी एक और फेसबुक पोस्ट पर लिखा था कि वह “चुप है और शांत है लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि वह कुछ जानते ही नहीं है।”

कैलाश पंत ने अपने समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने “अपनी जवानी को संगठन के कार्य के लिए न्योछावर किया है और ऐसे लोग उदाहरण है।”

फेसबुक पोस्ट का स्क्रीन शाट 

गौरतलब है कि वर्तमान में उत्तराखंड के संगठन महामंत्री अजय कुमार को भाजपा में ज्वाइन कराने वाले कैलाश पंत ही थे और कैलाश पंत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। किंतु उत्तराखंड में गुटबाजी में बंटी भाजपा को कैलाश पंत जैसा सक्रिय नेता संभवतः अपने लिए खतरा नजर आता है।

फेसबुक पोस्ट का स्क्रीन शाट 

बंशीधर भगत को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से उत्तराखंड सरकार में किसी को भी खतरा नहीं हो सकता। इसलिए जब भी कोई सत्ता में आता है तो वह संगठन में प्रदेश अध्यक्ष ऐसे व्यक्ति को बनाता है जो उसके लिए सिरदर्द ना साबित हो और कहीं से भी उसके लिए चुनौती ना बन सके। किंतु इस चक्कर में पार्टी का संगठन कमजोर हो जाता है और कार्यकर्ताओं में मायूसी छा जाती है। लिहाजा सरकार कैसी भी चले लेकिन बाद में सत्ता में वापसी मुश्किल हो जाती है।

कैलाश पंत भी संभवत खुद को हाशिए पर डाले जाने से इसीलिए नाराज हैं और आजकल फेसबुक पर जमकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

हालांकि व्यापक स्तर पर इसकी प्रतिक्रिया अंदर खाने होने के बाद उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट डिलीट कर दी है लेकिन इसका असर यह जरूर हुआ है कि भाजपा संगठन में अंदर खाने काफी बवाल मचा हुआ है।

Previous Post

आपकी छोटी सी मदद प्रवीण के लिए बन सकती है 'जीवनदान'

Next Post

खुलासा : राशन की दुकान पर बिक रही अवैध शराब।

Next Post

खुलासा : राशन की दुकान पर बिक रही अवैध शराब।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • सावधान: अगर 3 साल से नहीं किया ट्रांजेक्शन, तो पोस्ट ऑफिस बंद कर देगा आपका खाता!
  • बड़ी खबर: DM के आदेश की नाफरमानी पड़ी भारी।राजस्व कानूनगो निलंबित
  • एक्शन: जेसीबी-पोकलैंड समेत 4 वाहन सीज। ₹7.20 लाख का जुर्माना
  • UPSC EPFO भर्ती 2025: 230 पदों पर आवेदन शुरू। जानें योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया
  • वीडियो: नैनीझील में मछलियों की रहस्यमयी मौत। कैटफिश मंगुरा पर उठे सवाल..
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!