नड्डा के आगमन पर सरकारी कर्मचारियों से भाजपा लगवा रही अपने झंडे-डंडे

सरकारी कर्मचारियों से भाजपा लगवा रही अपने झंडे-डंडे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन पर सरकार ने सरकारी कर्मचारियों से भी पार्टी के झंडे डंडे लगवाने शुरू किये है। नगर निगम देहरादून के कर्मचारी भारतीय जनता पार्टी के झंडे और बैनर लगाने में लगे हुए हैं। सरकारी कर्मचारियों का यह राजनीतिक […]

सरकारी कर्मचारियों से भाजपा लगवा रही अपने झंडे-डंडे

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन पर सरकार ने सरकारी कर्मचारियों से भी पार्टी के झंडे डंडे लगवाने शुरू किये है। नगर निगम देहरादून के कर्मचारी भारतीय जनता पार्टी के झंडे और बैनर लगाने में लगे हुए हैं। सरकारी कर्मचारियों का यह राजनीतिक दुरुपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर निगम के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि, सरकार का बहुत दबाव है और इन कर्मचारियों को यह काम न करने पर नौकरी से निकाल दिए जाने की धमकी दी गई है। जिसके कारण यह कर्मचारी ऐसा काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि, नगर निगम के इन कर्मचारियों ने देहरादून के सभी दिशा सूचक और स्थानों की दूरियां तथा अन्य संकेतिक साइन बोर्ड पर भी भाजपा के बैनर टांग दिए हैं। जिससे पूरा शहर बदरंग हो गया है। गौरतलब है कि, कुछ दिन पहले नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा के जन्म दिवस के अवसर पर भी शहर के सारे सरकारी चौक-साइन बोर्ड जन्मदिवस की शुभकामनाएं वाले बैनरओं से ढक दिए गए थे, पाठकों को याद होगा कि, कुछ समय पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून के सार्वजनिक स्थानों से झंडे और बैनर हटाने के लिए निर्देश दिए थे साथ ही कहा था कि उनकी फोटो वाले बैनर और झंडे भी उतार दिए जाएं। लेकिन यह बात केवल खोखला डायलॉग ही साबित हुई, तब से लेकर अब तक 3:30 वर्षों में भाजपा के तमाम पदाधिकारी देहरादून आते-जाते रहे हैं और तमाम छोटे-बड़े कार्यक्रमों के अवसर पर भाजपा इन निर्देशों का खुलकर मखौल उड़ाती आई है।

उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शांति भट्ट ने कहा कि, सरकारी कर्मचारियों को पार्टी के प्रचार अभियान में झोंकना सरासर गलत है।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts