भाजपा उत्तराखण्ड के महामंत्री संगठन अजय कुमार ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

देहरादून।  भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड के महामंत्री संगठन अजय कुमार ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका।  अजय कुमार पश्चिमी उत्तर प्रदेश मेरठ मण्डल में भाजपा के महामंत्री संगठन पद पर भी रह चुके हैं। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व विभिन्न सामाजिक विषयों […]

देहरादून। 

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड के महामंत्री संगठन अजय कुमार ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। 

अजय कुमार पश्चिमी उत्तर प्रदेश मेरठ मण्डल में भाजपा के महामंत्री संगठन पद पर भी रह चुके हैं। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई। 

श्री महाराज जी ने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया इसके अलावा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ की ओर से चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाआं में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी भी दी। 

सोमवार सुबह 10ः30 बजे महामंत्री संगठन  श्री दरबार साहिब पहुँचें। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया।

उन्होंने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की। शिष्टाचार भेंट के दौरान श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने बताया कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आधुनिक शिक्षा, कृषि, सूचना प्रौ़द्योगिकी, तकनीकी शिक्षा व भाषा पर कई रोजगारपरक पाठ्यक्रम बाजार की मांग के अनुरूप् संचालित हैं।

उन्हें जानकारी दी कि श्री दरबार साहिब  के  कृषि फार्म में जैविक खेती की जा रही है। महामंत्री संगठन अजय कुमार ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से किये जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में युवाओं के लिए अपार सम्भावनाएं हैं।

उन्होंने स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा व चिकित्सा शिक्षा में श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के स्कूलों व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योगदान की प्रशंसा की।

 

Also Read This

ब्रेकिंग : दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का ट्रांसफर, देंखे आदेश 

उत्तराखंडउत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का...

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

Related Posts