बड़ी खबर : पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बोले ” यूपी से अलग होने के बाद उत्तराखंड में बढ़ गई कमीशन खोरी”

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि यूपी से अलग होने के बाद उत्तराखंड में कमीशन खोरी और ज्यादा बढ़ गई हैl उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का भ्रष्टाचार को लेकर एक बयान […]

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि यूपी से अलग होने के बाद उत्तराखंड में कमीशन खोरी और ज्यादा बढ़ गई हैl

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का भ्रष्टाचार को लेकर एक बयान दिया l उन्होंने कहा कि “उत्तरप्रदेश से अलग होने के बाद उत्तराखंड में कमीशनखोरी जीरो पर होनी चाहिए थी, लेकिन यह और ज्यादा हो गई।”

उन्होंने आगे कहा कि” कई जगह सुनने में आता है कि कहीं भी बिना कमीशन खोरी के कोई काम नहीं होता, मुझे यह कहने में कोई हिचक नहीं होती है कि जब हम उत्तरप्रदेश में थे, तब वहां 20 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था।अलग होने के बाद हमको कमीशनखोरी छोड़कर जीरो पर आना चाहिए था, उत्तराखंड में भी 20 प्रतिशत कमीशनखोरी शुरू हो गई।”

उन्होंने आगे कहा कि “इसके लिए किसी को दोष नहीं दिया जा सकता। यह मानसिकता है। इसे ठीक करने की जरूरत है।  जब तक लोगों में यह भाव नहीं आएगा कि यह मेरा प्रदेश है, मेरा परिवार है तब तक कमीशनखोरी दूर नहीं होगी।”

आप सभी जानते हैं कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और जब भी कोई भाजपा नेता विपक्ष के बोल बोलता है तो पार्टी उस पर किसी न किसी तरह की कोई कार्यवाही जरूर करती हैl 

देखना दिलचस्प होगा कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ भी भाजपा कोई स्टैंड लेगी l

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts