बिना मास्क भाजपा नेताओं ने पब्लिक में बांटे मास्क। कार्रवाई के नाम पर प्रशासन को सूंघा सांप

उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर। 30/04/2020 किच्छा- दिलीप अरोरा आजकल किच्छा विधान सभा के दो नेताओं की  काफी चर्चा है। इनकी कुुछ फोटो सोशल मिडिया पर छायी हुई हैं।इसमें एक नेता क्षेत्र के सहकारिता क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष मूल चंद राठौर हैं तो दूसरे सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बग्गा। सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के इन दोनों नेताओं […]

उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर। 30/04/2020

किच्छा- दिलीप अरोरा

आजकल किच्छा विधान सभा के दो नेताओं की  काफी चर्चा है।
इनकी कुुछ फोटो सोशल मिडिया पर छायी हुई हैं।इसमें एक नेता क्षेत्र के सहकारिता क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष मूल चंद राठौर हैं तो दूसरे सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बग्गा।
सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के इन दोनों नेताओं ने अपनी नासमझी दिखाते हुए अपनी फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट कर रखी हैं जो कि अब वायरल हो रही हैं, जिसमे यह दोनों सोशल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क के नियमों की धज्जियाँ उड़ाते दिख रहे हैं।
इस वायरल फोटो की जब सच्चाई का पता किया तो पता चला कि दो दिन पूर्व इन दोनों ने शहर की एक गैस एजेंसी जाकर वहाँ लोगों को मास्क वितरित करते हुए फोटो लिया गया है, जिसके बाद वह फोटो फेसबुक पर उपलोड करके प्रशंसा हासिल की जा रही है।


हैरानी वाली बात है कि यह भाजपा के नेता इस दौरान प्रधानमन्त्री और राज्य के मुख्यमंत्री के आदेश की ही धज्जियाँ उड़ाते दिख रहे हैं।फोटो में यह दोनों बिना मास्क के और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमो का मजाक बनाते हुए दिख रहे हैं। विपक्षी दलोों का कहना है कि प्रशासन को बिना दबाव में आये ऐसे नेताओं पर भी कड़ी कार्यवाही करें क्योकि यह नेता समाज के लिये आदर्श जैसे होते हैं। और इनको कुछ लोग फॉलो भी करते हैं।

 

ऐसे में इनकी यह तस्वीर समाज में गलत मैसेज देने का कार्य कर रही है।क्योकि जहां ऐसे वक्त पर इनको प्रशासन के साथ आकर समाज को जागरूक करने का कार्य करना चाहिये था तो वहीं इन्होंने नियमों को ही ताक पर रख कर भाजपा पार्टी के सिद्धान्तों पर ही सवाल खड़े कर दिए।
बहरहाल देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन और भाजपा प्रदेश कार्यकारणी और जिला कार्यकारणी इस पर क्या करती है !

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts