पुलिस के कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान की धज्जियां उड़ाते भाजपा नेता

पुलिस के कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान की धज्जियां उड़ाते भाजपा नेता

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
दिनेशपुर। जिले के एसएसपी के दिशा निर्देश पर थाना पुलिस ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कोरोना जागरूकता रैली निकाल कर लोगों से कोरोना काल मे सतर्कता बरतने का संदेश दिया। वहीं मंगलवार को थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेशों के उपरांत सीओ बाजपुर दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में कोरोना जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली नगर के सुभाष चौक से प्रारंभ हुई और पूरे नगर भर में भ्रमण के उपरांत थाना परिसर में जाकर समाप्त हो गयी। रैली के माध्यम से नगर वासियों को कोरोना के प्रति सचेत किया गया। इस दौरान सीओ बाजपुर ने जनता से अपील की कि, त्योहारों के मद्देनजर भीड़ भाड़ एकत्र न करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें और कोरोना के प्रति जागरूक रहें।

रैली में थानाध्यक्ष अशोक कुमार, एसआई जितेंद्र बिष्ट, सुरभि बोढाई, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, प्रकाश, हेम चन्द्र सहित समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे। वहीं आज सुबह ही भाजपा के नामित नेताओ ने जीत का जश्न बनाया। इस जश्न में नेता इतने मशगूल हो गए की, मास्क तक लगाना जरूरी नहीं समझा। यह साफ देखा जा सकता है कि, नेता कानून व्यवस्था का उलंघन कैसे कर रहें हैं। ऐसे में जनता में भी काफी रोष है कि, नेता कानून की धज्जियां खुले आम उड़ा रहे हैं तो वही पुलिस जनता को चालान के नाम से परेशान कर रही है। नेताओ की बात की जाए तो चित्र में दिख रहा है कितना सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया और कितनो ने मास्क का प्रयोग किया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts