अपडेट: भाजपा विधायक मुंबई अस्पताल में भर्ती। बेटे ने जारी किया संदेश

भाजपा विधायक मुंबई अस्पताल में भर्ती। बेटे ने जारी किया संदेश

गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत अपने उपचार हेतु मुंबई स्थित एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती है। उनके पुत्र  आदित्य रावत ने संदेश जारी किया कि, “काॅल, व्हाॅट्सएप्प, मैंसेंजर, टेक्स्ट मैसेज के जरिए आप लोगों की दुआएं हम तक पहुंच रही हैं, आप में से कई लोगों ने ईच्छा जताई कि आप माननीय विधायक जी का हाल चाल जानने के लिए मुंबई आना चाहते हैं। हमारा पूरा परिवार आपके इस स्नेह के लिए आपके कृतज्ञ हैं। वर्तमान समय में कोरोना संकट से हम सब वाकिफ हैं, ऐसे में अनावश्यक सफर करना किसी के भी हित में नहीं है।”

अस्पताल में भी कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मरीजों से मुलाकात की अनुमति नहीं है। बेहद कड़े नियमों के तहत केवल परिवार के एक व्यक्ति को तीमारदार के तौर पर विधायक तक आने-जाने दिया जा रहा है।

बेटे ने कहा कि, यह मुश्किल समय है, लगातार लंबी जांच व स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को देखते हुए चिकित्सकों ने विधायक जी को फोन के प्रयोग से मना किया है, वहीं, उनके लिए भी अस्पताल के अंदर फोन के प्रयोग की मनाही है।

बेटे आदित्य ने कहा कि, ” हम कोशिश करते रहेंगे कि, समय-समय पर विधायक जी के स्वास्थ्य की जानकारी आप तक पहुंचाते रहे हैं। आपकी प्रार्थनाओं और स्नेह के लिए धन्यवाद। मां गंगा, बाबा काशी विश्वनाथ जी की कृपा से विधायक जी जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होकर आपके बीच लौटेंगे।”

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts