पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

उत्तरप्रदेश के भाजपा विधायक ने उत्तराखंड पुलिस प्रशासन लगाये अवैध वसूली के आरोप

October 31, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

उत्तरप्रदेश के भाजपा विधायक ने उत्तराखंड पुलिस प्रशासन लगाये अवैध वसूली के आरोप

– पीएम, सीएम सहित केंद्रीय परिवहन मंत्री को लिखा शिकायती पत्र

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
लालकुआं। जीरो टोरलेंस का दावा करने वाली राज्य सरकार में पुलिस व प्रसाशन के अधिकारियों पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे है। यह आरोप किसी विरोधी दल के नेता ने नही बल्कि खुद भाजपा पार्टी के बिल्सी बदायूं उत्तर प्रदेश के विधायक पंडित राधा कृष्ण शर्मा ने लगाया है। उन्होने लालकुआं समेत नैनीताल व उधम सिंह नगर पुलिस पर उपखनिज ढ़ोने वाले यूपी के वाहन चालकों व स्वामियों से अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, पीएमओ, केंद्रीय परिवहन मंत्री समेत प्रदेश के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी है। जिसके बाद पुलिस व प्रशासन ने मामले में जांच बैठा दी है।

बता दें कि, लालकुआं से यूपी के तमाम शहरों में उपखनिज का परिवहन किया जाता है। रोजाना सैकड़ों वाहन ओवरलोड उपखनिज लेकर यूपी जाते है। आरोप है कि, पुलिस ओवरलोड वाहनों से महीना लेती है, जबकि जो वाहन इमानदारी से चलता है उसको तमाम कमियां गिनाकर उनका उत्पीडन किया जा रहा है। पुलिस के उत्पीडन से त्रस्त होकर अक्टूबर माह में यूपी के वाहन स्वामियों द्वारा बिल्सी के भाजपा विधायक पंडित राधा कृष्ण शर्मा से लालकुआं समेत नैनीताल व उधम सिंह नगर की कोतवाली व थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत की।

जिसके बाद विधायक ने मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत, पीएमओ, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही नैनीताल व उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी व एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा। जिसमें कहा गया है कि, लालकुआं से आने वाले वाहनों से पुलिस द्वारा जमकर अवैध वसूली की जा रही है। पैसे नही देने पर वाहनों को सीज कर दिया जाता है।

उन्होने पुलिस पर भाजपा की जीरो टोरलेंस के आदेश की अवहेलना व सरकार की छवि धुमिल करने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस द्वारा की जा रही अवैध वसूली पर रोक लगाने व भष्टाचारी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। इधर विधायक की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से संज्ञान लेते हुए मामले की जांच बैठा दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकूनी द्वारा वाहन चालकों व मोटर मालिकों के बयान लिए जा रहे है।

मामला संज्ञान में नही है। अगर विधायक ने अवैध वसूली की शिकायत की है तो मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। ताकि सच्चाई सामने आ सके। – नवीन दुम्का, विधायक

उच्चाधिकारियों से मामले की जांच करने के आदेश मिले है। जिसमें जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी। –बलजीत सिंह भाकुनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं।


Previous Post

खुलासा: भाजपा पार्षद की हत्या में पूर्व सभासद व अन्य तीन शामिल। एक गिरफ्तार

Next Post

दुर्घटना: 100 फीट गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार। दो लोग घायल

Next Post

दुर्घटना: 100 फीट गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार। दो लोग घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: दून को मिलेगा नया फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी निजात..
  • PM Kisan Yojana 20वीं किस्त: इस दिन आ सकती हैं ₹2000 !
  • बिग न्यूज: 1 अगस्त 2025 से होंगे ये 6 बड़े फाइनेंशियल बदलाव। आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
  • खूनी संघर्ष: बीटीसी प्रत्याशी पर विरोधी प्रत्याशी ने किया हमला।अस्पताल में भर्ती
  • बड़ी खबर: मेट्रो की जमीन पर पार्क! राष्ट्रवादी पार्टी ने लगाए जमीन खुर्द-बुर्द के गंभीर आरोप
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!