बड़ी खबर : हरिद्वार विधायक के पीआरओ पर लाखों की ठगी मामले में मुकदमा दर्ज

भाजपा नेता के पीआरओ ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी कर ली जिसके चलते उनके खिलाफ भगवानपुर में मुकदमा दर्ज हुआ है। पूर्व ग्राम प्रधान सरठेडी धर्मपाल सिंह की तहरीर पर 12 जून को धारा 420,406 व 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की […]

भाजपा नेता के पीआरओ ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी कर ली जिसके चलते उनके खिलाफ भगवानपुर में मुकदमा दर्ज हुआ है।

पूर्व ग्राम प्रधान सरठेडी धर्मपाल सिंह की तहरीर पर 12 जून को धारा 420,406 व 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के पीआरओ पिंटू शर्मा व संजीव शर्मा के खिलाफ थाना भगवानपुर में मुकदमा दर्ज हुआ है। 

इस मामले में संजीव शर्मा की गिरफ्तारी की खबर है जबकि पिंटू शर्मा फरार बताया जा रहा है।

पुरा मामला:

नगर निगम, पालिका व पंचायत के 646 पदों की विज्ञप्ति निकली थी। 31 अक्टूबर 2021 को परीक्षा हुई। 

पुत्र व भतीजे की नौकरी के नाम पर ढाई लाख रुपए संजीव शर्मा के खाते में जमा कराए। जबकि 4.5 लाख नगद दिए। 

29 अप्रैल 2022 को रिजल्ट निकलने पर उनके पुत्र व बेटे का चयन नहीं हुआ। पिंटू व संजीव ने पैसे वापस भी नहीं किये।

जिसके चलते पूर्व ग्राम प्रधान सरठेडी धर्मपाल सिंह की तहरीर पर 12 जून को धारा 420,406 व 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

हालांकि मदन कौशिक के स्टाफ ने पिंटू शर्मा नाम के किसी भी व्यक्ति को मदन कौशिक का पीआरओ होने से मना किया है।

देखिए तहरीर की फोटो:

Also Read This

बड़ी खबर: डीएम के आदेश भी नहीं हटा पाए यमुनोत्री धाम से कूड़े के ढेर

यमुना तट पर सफाई अभियान में एकत्र कूड़े के कट्टे बरसात से पहले से पड़े, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानीबड़कोट/उत्तरकाशी, 20 सितंबर 2026।नीरज...

दर्दनाक हादसा: देहरादून में 16 टायरा ट्रक पलटा। एक की मौत,दो घायल 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा...

Related Posts