बिग ब्रेकिंग : बदसलूकी करने पर एसडीएम ने दबंग भाजपा विधायक को बैरंग लौटाया। आईएएस ओमप्रकाश ने दिया था परिजनों संग बद्रीनाथ का पास

चमोली ब्रेकिंग : नवल खाली उत्तरप्रदेश के पूर्व विधायक अमरमणि त्रिपाठी के बेटे और नोतनवा सीट से बीजेपी विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने बदरीनाथ जाने से रोके जाने पर कर्णप्रयाग में हाइवे पर चैकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों और एसडीएम कर्णप्रयाग वैभव गुप्ता से की बदसलूकी। तीन इनोवा कारो में सवार होकर विधायक अमनमणि त्रिपाठी अपने 11 […]

चमोली ब्रेकिंग : नवल खाली

उत्तरप्रदेश के पूर्व विधायक अमरमणि त्रिपाठी के बेटे और नोतनवा सीट से बीजेपी विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने बदरीनाथ जाने से रोके जाने पर कर्णप्रयाग में हाइवे पर चैकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों और एसडीएम कर्णप्रयाग वैभव गुप्ता से की बदसलूकी।

तीन इनोवा कारो में सवार होकर विधायक अमनमणि त्रिपाठी अपने 11 सम्बन्धियो के साथ उत्तराखंड शासन के सचिव ओमप्रकाश द्वारा जारी पास का सहारा लेकर जा रहे थे बदरीनाथ।

एसडीएम के अनुसार इन दिनों कपाट बंद होने पर भी बदरीनाथ जाने की पुलिस और प्रशासन से कर रहे थे जिद।प्रशासन ने कोरन्टीन होने के लिए कहा तो विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने एसडीएम से फोन पर की बदसलूकी।

एसडीएम कर्णप्रयाग ने विधायक और उनके सम्बन्धियो को कर्णप्रयाग से ही वापस लौटाया उत्तरप्रदेश।

उत्तराखंड सरकार में सचिव ओमप्रकाश के द्वारा जारी किये गए पास में विधायक को उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता को मोक्ष दिलवाने के लिए जारी की गई थी अनुमति।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts