बड़ी खबर: जानिए क्यों टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों से भिड़ गए विधायक जी

देहरादून लच्छीवाला टोल प्लाजा पर डोईवाला विधायक सहित बीजेपी कार्यकर्ताओं की टोल कर्मियों के साथ काफी झड़प हुई है। लछीवाला टोल प्लाजा पर हो रही परेशानियों को लेकर डोईवाला विधायक अपने कार्यकर्ताओं संग लच्छीवाला टोल बैरियर पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों व असुविधा को लेकर टोल कर्मियों से बातचीत की।  […]

देहरादून लच्छीवाला टोल प्लाजा पर डोईवाला विधायक सहित बीजेपी कार्यकर्ताओं की टोल कर्मियों के साथ काफी झड़प हुई है।

लछीवाला टोल प्लाजा पर हो रही परेशानियों को लेकर डोईवाला विधायक अपने कार्यकर्ताओं संग लच्छीवाला टोल बैरियर पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों व असुविधा को लेकर टोल कर्मियों से बातचीत की। 

डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला ने कहा कि टोल प्लाजा को लेकर स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और टोल कर्मी उस पर ध्यान नही दे रहे हैं। इसलिए आगे से डोईवाला वासियों को टोल को लेकर कोई समस्या नही आनी चाहिए।

वही जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी की टोल कर्मियों से काफी नोक झोंक हुई। उन्होंने कहा कि टोल कर्मियों की कई शिकायतें आ रही हैं। जिस पर टोल कर्मी ध्यान नही दे रहे हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार, सभासद प्रतिनिधि मनमोहन नौटियाल, छात्र नेता शुभम खंडूरी आदि उपस्थित रहे।

Also Read This

ब्रेकिंग : ज्यूलिकोट दूषित पानी मामले में हाईकोर्ट सख्त,आदेशों के अनुपालन की रिपोर्ट तलब

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती ज्यूलिकोट और आसपास के क्षेत्रों में दूषित पेयजल की समस्या से जुड़ी जनहित याचिका (PIL) पर उत्तराखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई।...

घास काट रही महिला पर भालू का हमला, पैर चबा डाला;बमुश्किल बची जान

पिथौरागढ़: बेरीनाग विकासखंड के पांखू क्षेत्र के डाडल गांव में घास काटने गई 52 वर्षीय महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में...

Related Posts