एक्सक्लूसिव वीडियो: भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, अधिकारियों पर दिया विवादित बयान

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी घनसाली।  घनसाली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक शक्ति लाल शाह ने अपनी विधानसभा में एक कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सार्वजनिक तौर पर एक विवादित बयान दे दिया। जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है। https://www.youtube.com/watch?v=s1bLV7P_szE बयान में आप सुन सकते हैं कि, किस प्रकार से सत्तारूढ़ […]

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी

घनसाली। 

घनसाली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक शक्ति लाल शाह ने अपनी विधानसभा में एक कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सार्वजनिक तौर पर एक विवादित बयान दे दिया। जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है।

https://www.youtube.com/watch?v=s1bLV7P_szE

बयान में आप सुन सकते हैं कि, किस प्रकार से सत्तारूढ़ दल के विधायक विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर रौब जमाते है|  और भाजपा कार्यकर्ता को ही सरकारी ठेके दिलवाने के लिए विभागों पर दबाव बनाते है। जिस कारण अन्य ठेकेदारों को काम नहीं मिल पाता है। 

वीडियो में विधायक शक्ति लाल शाह जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों के बारे में कहते हैं कि.”मैंने जल निगम और जल संस्थान को कहा कि, बोरिया बिस्तर बांध कर रखना और ऐसा मारूंगा की…”

विधायक जी उतने पर ही नहीं रुके| उन्होंने आगे अधिकारियों को धमकाते हुए चेतावनी दी कि “गाड़ी में घसीटकर ले जाऊंगा, अगर मेरे कार्यकर्ता को प्रत्येक गांव में काम नहीं मिला तो।” 

विधायक जी के द्वारा कर्मचारियों को सरेआम धमकी भरे अंदाज में डराने को लेकर विधायक जी की चौतरफा आलोचना हो रही है। हमने जब इस विषय को लेकर विधायक शक्ति लाल शाह से संपर्क करने की कोशिश करी तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

अब देखना होगा कि, जीरो टॉलरेंस का दम भरने वाली भाजपा सरकार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपने इन बिगड़ैल मंत्रियों एवं विधायकों की जुबान पर लगाम लगाने पर कामयाब होते हैं या पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की तर्ज पर हर बड़े ठेके भाजपा कार्यकर्ताओं को यूं ही मिलते रहेंगे।

Also Read This

न्याय की गुहार में रात भर थाने में बैठी जौनसार की बेटी। 4 साल तक शोषण का आरोप,गिरफ्तारी की माँग

कालसी/ जौनसार बावर। 19 नवंबर 2026;नीरज उत्तराखंडी थाने की चौखट पर न्याय की रात जौनसार की बेटी का आरोप—चार-पांच साल तक शादी का भरोसा...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

Related Posts