ब्रेकिंग: बंशीधर भगत बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने आज वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। इसी के साथ ही अध्यक्ष को लेकर काफी समय से चल रहा कयासों का दौर भी थम गया है। आज भाजपा मुख्यालय देहरादून में चुनाव हुआ, जिसमें बंशीधर भगत को उत्तराखंड का नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया […]

भारतीय जनता पार्टी ने आज वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। इसी के साथ ही अध्यक्ष को लेकर काफी समय से चल रहा कयासों का दौर भी थम गया है।
आज भाजपा मुख्यालय देहरादून में चुनाव हुआ, जिसमें बंशीधर भगत को उत्तराखंड का नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया। चुनाव के लिए बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उनके नाम की घोषणा की। जिसके बाद बंशीधर भगत के समर्थन में खूब नारेबाजी हुई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने उनका स्वागत किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल भाजपा प्रदेश कार्यालय में नए अध्यक्ष बंसीधर भगत को प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। कार्यालय के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी रही। वहीं हल्द्वानी में भी कार्यकर्ताओं ने खूब आतिशबाजी की।

Also Read This

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

Related Posts