भाजपा मुख्यालय में आज मंत्री धन सिंह का जनता दरबार। आधा दर्जन पुलिस कर्मी तैनात

विगत लंबे समय बाद आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में राज्य मंत्री धन सिंह रावत की उपस्थिति में जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
बताते चलें कि पिछले काफी समय से जनता दरबार आयोजित नहीं किया जा सका है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद भाजपा मुख्यालय में आज उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह इसकी शुरुआत करेंगे। जहां वह जनता की समस्याएं सुनेंगे। साथ ही मौके से ही उनके निस्तारण के निर्देश भी देंगे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts