बड़ी खबर: दिल्ली में आज भाजपा उत्तराखंड कोर ग्रुप की अहम बैठक।  हारी हुई सीटों पर फोकस

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 5 अगस्त यानी आज को नई दिल्ली में भाजपा उत्तराखंड प्रदेश कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक का नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और […]

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं।

इसी क्रम में 5 अगस्त यानी आज को नई दिल्ली में भाजपा उत्तराखंड प्रदेश कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक का नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष करेंगे।

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट समेत प्रदेश कोर ग्रुप के सभी सदस्य शामिल होंगे। माना जा रहा है कि बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा होगी।

संगठनात्मक कार्यक्रमों की होगी समीक्षा

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि यह बैठक नियमित संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि बैठक में हाल ही में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी और आने वाले समय में प्रस्तावित संगठनात्मक अभियानों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी।

केंद्रीय नेतृत्व देगा चुनावी दिशा

कुंदन परिहार ने कहा कि बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देगा, जिससे आगामी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में मदद मिलेगी।

हारी हुई सीटों पर विशेष फोकस

भाजपा ने पिछली कोर ग्रुप बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार पिछले विधानसभा चुनाव में हारी हुई सीटों पर विशेष अभियान शुरू किया है।

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कोर ग्रुप के सदस्य इन विधानसभा क्षेत्रों का पहला चरण का प्रवास पूरा कर चुके हैं। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें आयोजित की गईं और क्षेत्रवार फीडबैक लिया गया।

अब अगले चरण में पुराने एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सके।

2027 में प्रचंड बहुमत का लक्ष्य

भाजपा ने स्पष्ट किया है कि पार्टी का उद्देश्य सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पूरी क्षमता और समर्पण के साथ विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटाना है।

पार्टी नेतृत्व का लक्ष्य एक बार फिर उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाना है। इसी उद्देश्य को लेकर दिल्ली में होने वाली कोर ग्रुप बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर: भाजपा के 32 विधायकों पर लटकी तलवार। दिल्ली में होगा तय किसका कटेगा टिकट!

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी बीच पार्टी के...

बड़ी खबर: जंतर-मंतर पर वर्दी पहनकर भाषण देना पड़ा भारी।  कॉन्स्टेबल शेर सिंह सेवा से बर्खास्त

देहरादून/पिथौरागढ़: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस की वर्दी पहनकर मंच से भाषण देने वाले उत्तराखंड पुलिस के निलंबित कॉन्स्टेबल शेर...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts