एक्सक्लूसिव: भाजपा का भूभक्षी सभासद। कार्रवाई हुई तो जाएगा पद

भाजपा का भूभक्षी सभासद। कार्रवाई हुई तो जाएगा पद – राजेश्वरी रावत उत्तरकाशी। सरकार द्वारा पुरोला नगर पंचायत में जनता की समस्याओं व सरकार की कार्य योजना नगर पंचायत बोर्ड के माध्यम से धरातल तक पहुंचाने के मक़सद से कुछ दिन पूर्व मनोनीत सदस्य बलदेव रावत ने नगर पंचायत कार्यलय से सटी भूमी पर कब्जा […]

भाजपा का भूभक्षी सभासद। कार्रवाई हुई तो जाएगा पद

– राजेश्वरी रावत
उत्तरकाशी। सरकार द्वारा पुरोला नगर पंचायत में जनता की समस्याओं व सरकार की कार्य योजना नगर पंचायत बोर्ड के माध्यम से धरातल तक पहुंचाने के मक़सद से कुछ दिन पूर्व मनोनीत सदस्य बलदेव रावत ने नगर पंचायत कार्यलय से सटी भूमी पर कब्जा कर चार दिवारी का निर्माण कर रहा था। जिसे स्थानिय प्रशासन ने फिलहाल रोक दिया है। लेकिन नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि, क्या त्रिवेंद्र रावत की जीरो टॉलरेंस की सरकार इस भूमाफिया सदस्य को हटाएगी या बनाए रखेगी?

प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा नगर पंचायत में मनोनीत सदस्य बलदेव रावत के कारनामे तो देखिए। नगर पंचायत के विकास पर ध्यान देना तो दूर यह अपना विकास करने में जुटा हुआ है। इस शख्स ने यहां अम्बेडकर पार्क व पुस्तकालय के लिए प्रस्तावित करीब 2 नाली सरकारी भूमि पर कब्जा कर चार दिवारी का निर्माण कर डाला है, जिसे अम्बेडकर जागृति मंच की शिकायत पर स्थानीय प्रशासन ने निर्माण कार्य पर रोक तो लगा दी है, लेकिन नगर में चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। स्थानीयों का कहना है कि, क्या भाजपा प्रदेश संगठन अपने मनोनीत वार्ड सदस्य को उसके पद से हटाएगी या बनाए रखेगी?

सरकार द्वारा नामित सदस्य बलदेव रावत इसी भूमी पर वर्ष 2010 से कब्ज़ा करने की तीन बार नाकाम कोशिश कर चुका है लेकिन स्थानीय प्रशासन इसके ख़िलाफ़ दंडात्मक कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।- सोहन सिंह सैनी उप जिलाधिकारी पुरोला

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts