राष्ट्रीय पशु धन मिशन के तहत ब्लॉक स्तरीय पशु धन मेले का हुआ आयोजन

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल

सतपुली : 

आज विकास खंड कल्जीखाल के बिलखेत में राष्ट्रीय पशु धन मिशन के तहत ब्लॉक स्तरीय पशु धन मेला आयोजित किया गया| जिसमें मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पौड़ी, पशु चिकित्सा अधिकारी सतपुली आदि अधिकारियों ने सभी पशुपालकों के पशुओं का मूल्यांकन किया गया|  जिसके बाद अच्छे पशुपालकों को पुरुष्कार वितरित किए गए | 

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डॉक्टर एस .के.सिंह ने पशु पालकों को पशुओं के रख रखाव व बेहतर नस्ल आदि के बारे में जानकारी दी गई | 

80 के लग्भग पशु पालकों के साथ यहाँ ग्राम प्रधान विलखेत सुमित्रा देवी , छेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह ,मुकेश नेगी पशु चिकित्सा अधिकारी भेटी ,डॉक्टर सुमन सैनी पशु चिकित्सा अधिकारी सरोडा मरोड़ा ,डॉक्टर पंकज कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी एकेस्वर ,डॉक्टर आलोक खंडूरी पशु चिकित्सा अधिकारी पौड़ी ने मेले में मौजूद थे|

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts