गुड न्यूज: माया कॉलेज में रक्त दान शिविर का आयोजन

सेलाकुई, माया कॉलेज में आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और माया कॉलेज के प्रबन्ध निदेशक डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल के द्वारा एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। रक्त दान शिविर में विशेष अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत एवं टिहरी लोकसभा सांसद राज्य लक्ष्मी साह जी उपस्थित थे। […]

सेलाकुई, माया कॉलेज में आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और माया कॉलेज के प्रबन्ध निदेशक डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल के द्वारा एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। रक्त दान शिविर में विशेष अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत एवं टिहरी लोकसभा सांसद राज्य लक्ष्मी साह जी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का प्रारम्भ माया कॉलेज संरक्षक श्री मनोहर लाल जुयाल जी द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेट किया गया। अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वागत भाषण में डॉ.  तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कहा कि हमें डेंगू की रोकथाम है और स्वच्छता पर बहुत ध्यान रखना जरूरी है। डॉ. तृप्ति ने कहा कि घर के आस-पास गंदे पानी को इकठ्ठा न होने दें और बच्चों को पूरी तरह कपड़े पहनाएं। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह चौहान ने रक्तदान कर रहे लोगों को धन्यवाद दिया। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत जी ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत से काम कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी ने ज्यादा से ज्यादा रक्त दान के लिए लोगो से अपील की और कहा कि उनका प्रयास है कि डेंगू के मरीजों को खून की कमी से न जूझना पड़े उनका यही प्रयास है। कार्यक्रम का मंच संचालन माया कॉलेज के डीन डॉ. मनीष पांडे ने किया। सुभारती हॉस्पिटल से विकेंद्र सिंह कथैत और हरीश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts