बड़ी खबर: मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए 8 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ

उत्तरकाशी, 18 मई 2026।नीरज उत्तराखंडी  जनपद उत्तरकाशी में मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में कार्यक्रम […]

उत्तरकाशी, 18 मई 2026।नीरज उत्तराखंडी  जनपद उत्तरकाशी में मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, समय-सारिणी तथा राजनीतिक दलों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सटीक और अद्यतन मतदाता सूची का होना अत्यंत आवश्यक है। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि के भीतर इस विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे और गणना प्रपत्र भरेंगे।

उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि जिन दलों ने अभी तक अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) नियुक्त नहीं किए हैं, वे शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करें ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता और सहभागिता बनी रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने में राजनीतिक दलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम और दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि:

29 मई से 7 जून 2026 तक प्रशिक्षण एवं प्रिंटिंग कार्य संपन्न किया जाएगा।

8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और गणना प्रपत्र भरेंगे।

7 जुलाई 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण किया जाएगा।

14 जुलाई 2026 तक मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन किया जाएगा।

14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी।

14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने कार्यकर्ताओं और बीएलए-2 के माध्यम से इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके और किसी भी प्रकार की त्रुटि समय रहते सुधारी जा सके।

बैठक में मुक्ता मिश्र, राकेश मोहन राणा, नागेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप सिंह रावत तथा रमेश राज सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read This

बड़ी खबर : किस पूर्व अधिकारी के घर में हैं नगर निगम की डेढ़ महीने से गायब इनोवा?

देहरादून। देहरादून नगर निगम में पार्षदों की सुविधा के लिए निर्धारित इनोवा क्रिस्टा पिछले करीब डेढ़ महीने से निगम परिसर से गायब बताई जा...

ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निजी सचिव पर एफआईआर

चमोली। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में बड़ा प्रशासनिक और कानूनी एक्शन लिया गया है।बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts