ब्रेकिंग: नैनी झील में मिला अज्ञात युवक का शव। इलाके में मची सनसनी

नैनीताल। रिपोर्ट- कमल जगाती  उत्तराखंड के पर्यटन नगरी नैनीताल से गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रसिद्ध नैनी झील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे […]

नैनीताल। रिपोर्ट- कमल जगाती 

उत्तराखंड के पर्यटन नगरी नैनीताल से गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रसिद्ध नैनी झील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही मल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में लिया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह टैक्सी-बाइक चालक सूरज आर्या ने न्यू हिना ट्रेवल्स और जुबीज़ किचन के सामने नैनी झील में एक शव तैरता हुआ देखा।

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मल्लीताल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

झील से बाहर निकाला गया शव

पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को झील से बाहर निकाला। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक सफेद रूमाल, गुटखा और 15 रुपये नकद बरामद हुए। हालांकि कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिलने के कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

प्रथम दृष्टया मृतक बाहरी व्यक्ति प्रतीत हो रहा है, लेकिन उसकी वास्तविक पहचान अभी तक सामने नहीं आई है।

Naini Lake Dead Body

नाव के जरिए पहुंचाया गया मल्लीताल

मल्लीताल पुलिस नाव के माध्यम से घटनास्थल पर पहुंची और शव को झील मार्ग से मल्लीताल लाया गया। इसके बाद शव को अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। वहीं पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की जानकारी भी खंगाल रही है।

जांच में जुटी पुलिस

मल्लीताल पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा है, आत्महत्या है या फिर कोई अन्य मामला।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : यौन शोषण के आरोपी व्यापार मंडल अध्यक्ष के घर पहुंची पुलिस। फेसबुक लाइव करके मांगी जनता से मदद

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड में भवाली के चर्चित नरेश पाण्डे के महिला यौन शोषण मामले में आज नैनीताल पुलिस नरेश की गिरफ्तारी के लिए...

बिग ब्रेकिंग : जीबी पंत यूनिवर्सिटी के कुलसचिव, पूर्व निदेशक सहित चार लोगों के खिलाफ समन जारी। लटकी गिरफ्तारी की तलवार

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (GBPEC), घुड़दौड़ी में वर्ष 2019 की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts