बड़कोट एनएच 123 पर बोलेरो खाई में गिरी। चार लोगों की मौत

नीरज उत्तराखंडी/उत्तरकाशी

बड़कोट एन. एच.123 बड़कोट स्थित दुबाटा के पास बोलेरो कार खाई में जा गिरी जिसमें चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वाहन दुघर्टना में दो गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया, जबकि सामान्य दो घायलों को बड़कोट भर्ती किया गया।
घटना शनिवार पौने 6 बजे की है, जब गंगनाणी से बड़कोट आठ सवारियों को लेकर आ रहा वाहन संख्या यूके 07 डीएच 7198 संख्या बड़कोट गांव के पीछे 500 मीटर गहरे खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही बड़कोट पुलिस, एसडीआरएफ टीम ने रेसक्यू अभियान चला कर मृतकों व घायलों को गहरी खाई से निकला। उधर घटना की सूचना मिलते ही यमुनोत्री क्षेत्र के विधायक केदार सिंह रावत ने वाहन दुघर्टना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करते हुए जिलाधिकारी से वार्ता कर घायलों को उचित इलाज देने के निर्देश दिये।

मृतक
1. नवीन चौहान, पुत्र जगदीश
2. अर्पित पुत्र नवीन उम्र 2 वर्ष
3. सीमा पत्नी रणवीर सिंह उम्र वर्ष निवासी बनास
4. देवराज पुत्र किताब सिंह उम्र 27 वर्ष ग्राम डख्याटगांव

घायल
1. प्रीतम सिंह। पुत्र विजय सिंह ग्राम बनास वाहन चालक
2. सीता देवी पत्नी नवीन चौहान ग्राम निसणी गंभीर घायल।
3. ननैस पुत्र नवीन चौहान उम्र 3 वर्ष गंभीर घायल
4. एक महिला जिसका नाम पता नहीं चल पाया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts