ब्रेकिंग : कोरोना के आज नये 52 मामले।अब तक कुल संक्रमित1355 , कुल डिस्चार्ज 528

उत्तराखंड में आज कोरोना के कुल 52 मामले सामने आए हैं।

 इसमें पुलिस स्टाफ जैसे फ्रंट कोरोना वारियर्स भी शामिल है। दोपहर के बुलेटिन में उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने 38 कोरोनावायरस संक्रमित का आंकड़ा  सर्वजनिक किया था, वहीं रात 8:00 बजे जारी कोरोना संक्रमित के 14 नए मामले भी सामने आए हैं। देहरादून से एक सब्जी विक्रेता कोरोना पॉजिटिव निकला है तो वहीं हरिद्वार से 13 कोरोनावायरस से संक्रमित पाये गये, जिसमें से नारसन बॉर्डर पर तैनात एक पुलिस स्टाफ भी संक्रमित है।
 हरिद्वार में संक्रमित पाए गए 8 लोग महाराष्ट्र से लौटे हैं तथा दो दिल्ली से तथा दो पहले से ही कोरोनावायरस संक्रमित के संबंधी है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts