बड़ी खबर : इस बॉर्डर पर 150 नॉर्फिन इंजेक्शन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “नशामुक्त देवभूमि” के संकल्प को साकार करते हुए SSP अजय गणपति के कुशल निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है, थाना पुलभट्टा पुलिस ने बहेड़ी बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान 150 ब्यूप्रेनोर्फिन (Norphin) […]

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “नशामुक्त देवभूमि” के संकल्प को साकार करते हुए SSP अजय गणपति के कुशल निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है, थाना पुलभट्टा पुलिस ने बहेड़ी बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान 150 ब्यूप्रेनोर्फिन (Norphin) इंजेक्शन की कमर्शियल मात्रा के साथ 2 शातिर तस्करों को स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 15.09.2026 को थाना पुलभट्टा टीम बहेड़ी बॉर्डर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवकों को रोक कर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 150 नशीले नॉर्फिन इंजेक्शन बरामद हुए, पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे ये इंजेक्शन बहेड़ी से हल्द्वानी बेचने ले जा रहे थे।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 145/2026, धारा 8/22/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद इंजेक्शनों की मात्रा कमर्शियल क्वांटिटी में है, जिसके चलते आरोपियों को 10 साल तक की सजा हो सकती है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. सूरज बिष्ट (33 वर्ष) पुत्र दीवान सिंह, निवासी शिशमहल, कैनाल रोड, थाना काठगोदाम, नैनीताल – पूर्व में स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है।

2. मुर्सलिन उर्फ भूरा (32 वर्ष) पुत्र मो. खलील, निवासी गफ्फूर बस्ती, लाइन नं. 17, बनभूलपुरा, नैनीताल।

बरामदगी: 150 नॉर्फिन इंजेक्शन, 01 स्कूटी।

Also Read This

बड़ी खबर : हाईकोर्ट के अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र, पहले एक्सीडेंट, फिर हमले की धमकी!

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र मिला है। अधिवक्ताओं में इस बात को लेकर रोष है और उन्होंने...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : दूषित पानी से बीमारी और मौतों पर मुख्य सचिव को दिए ये आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने नैनीताल के ज्यूलिकोट और आसपास के गांव में दूषित पेयजल से सैकड़ों लोगों के गंभीर बीमार होने...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts