बड़ी खबर : युवक ने नदी में लगाई छलांग। हुई मौत

रिपोर्ट/गिरीश चंदोला  थराली।  नारायणबगड़ विकासखंड में एक व्यक्ति ने पिंडर नदी में छलांग लगा दी, जिसकी सूचना नदी किनारे कार्य कर रहे स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने उक्त व्यक्ति को तहसील के समीप पिंडर नदी से निकाला, जिसकी नदी में डूबने से मौत हो गई। […]

रिपोर्ट/गिरीश चंदोला 

थराली। 

नारायणबगड़ विकासखंड में एक व्यक्ति ने पिंडर नदी में छलांग लगा दी, जिसकी सूचना नदी किनारे कार्य कर रहे स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने उक्त व्यक्ति को तहसील के समीप पिंडर नदी से निकाला, जिसकी नदी में डूबने से मौत हो गई।

थानाध्यक्ष थराली बृजमोहन राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर एक व्यक्ति ने पिंडर नदी में छलांग लगा दी जिसकी नदी में डूबने से मौत हो गई।

उक्त व्यक्ति की पहचान संजय प्रसाद पुत्र जगदीश प्रसाद उम्र 37 निवासी पंती गांव का रहने वाला है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts