एक्सक्लूसिव: डबल इंजन की सरकार में रिश्वत खोर अधिकारी

डबल इंजन की सरकार में रिश्वत खोर अधिकारी

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
जसपुर। एक ओर जहां सरकार भ्रस्टाचार खत्म करने की बात कर रही हैज़ वहीं ऐसे में रिश्वतखोर अधिकारी की वीडियो वायरल हो रही है। बता दे कि, जसपुर सेल्स टेक्स ने चेकिंग के दौरान ग्लास की गाड़ी को रोककर कार्रवाई ना करने के नाम पर 50,000 की मांग की गयी, वहीं वाहन पर कार्रवाई न करने पर 50,000 की मांग में 18,000 में मामले को रफू चक्कर कर दिया गया। लेकिन पीड़ित ने पैसे देते हुए इस पूरे मामले की वीडियो अपने फोन में कैद कर ली।

पीड़ित व्यापारी ने जसपुर एसडीएम को लिखित रूप में शिकायत कर सेल्स टैक्स ऑफिसर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग उधम सिंह नगर के जसपुर में सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारी से की। उन्होंने कहा कि, एक भ्रस्टाचार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे अधिकारी रिश्वत लेते हुए साफ दिखाई दे रहा है, वही पीड़ित नदीम अहमद पत्रकार ने इस बात की शिकायत उप जिलाधिकारी जसपुर से की है और उचित कार्यवाही की मांग की है।

बता दे कि, पीड़ित नदीम अहमद पत्रकार का कहना है कि, मेरे ग्लास का सामान मुरादाबाद से जसपुर आ रहा था, जिसे एम पी सिंह नर्सिंग होम पर सेल्स टैक्स विभाग ने चेकिंग के लिए रोक लिया गया। वही विभाग के अधिकारी रमेश द्वारा माल को 2 नंबर का बताते हुए मुझे डराया और धमकाया गया। जिसके बदले मुझसे 50 हज़ार रुपए की मांग की। लेकिन मेरे पास इतने पैसे नही थे, जिसके बाद गाड़ी छोड़ने के बदले मुझसे 18 हजार रुपए लिए गए। लेकिन उसकी कोई भी रसीद नही दी गई, मुझसे अधिकारी द्वारा रिश्वत ली गई, जिसकी मैने उपजिलाधिकारी से शिकायत की है और कार्यवाही की मांग की है। अब सोचने
वाली बात ये है कि, ऐसे अधिकारी सरकार के राजस्व को भारी नुकसान पहुँचा रहे है।

वहीं इस पूरे मामले पर उप जिलाधिकारी जसपुर सुंदर सिंह का कहना है कि, जसपुर निवासी ने सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारी के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें सीडी संलग्न है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं विभाग के उच्च अधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts