बीआरओ विस्फोटक पदार्थों का कर रहा प्रयोग , आवासीय मकानों के साथ कृषि भूमि को भी नुकसान

थराली / गिरीश चंदोला थराली कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग बीआरओ द्वारा देर रात थराली से नारायणबगड़ तक खोलने के बाद भी सोमवार सुबह फिर एक बार मलबा और बोल्डर गिरने से बन्द हो गया। सुनला में पेट्रोल पंप के समीप दो बड़े बोल्डर गिरने से राजमार्ग फिर एक बार वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो […]

थराली / गिरीश चंदोला

थराली कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग बीआरओ द्वारा देर रात थराली से नारायणबगड़ तक खोलने के बाद भी सोमवार सुबह फिर एक बार मलबा और बोल्डर गिरने से बन्द हो गया।

सुनला में पेट्रोल पंप के समीप दो बड़े बोल्डर गिरने से राजमार्ग फिर एक बार वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है।बताते चले कि पिछले 18 जून से थराली से कर्णप्रयाग तक राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर अवरुद्ध चल रहा था।

बीआरओ ने कड़ी मशक्कत के बाद राजमार्ग को थराली से नारायणबगड़ तक देर रात्रि तक किसी तरह खोल दिया था लेकिन आज सुबह फिर एक बार पेट्रोल पंप के समीप बोल्डर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो चला है।

संसाधनों के अभाव में बीआरओ सवालों के घेरे में है। बीआरओ के पास इस समय उचित संसाधन न होने से 60 घंटे से भी अधिक का समय राष्ट्रीय राजमार्ग खोलने में लगा था लेकिन एक बार फिर चटकती  धूप से राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो चुका है।

बीआरओ के द्वारा बड़े-बड़े बिल्डरों को विस्फोटक पदार्थ  से विस्फोट किया जा रहा है। जिससे यहां के आवासीय मकानों के साथ कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचा है। लेकिन बीआरओ अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहा है यहां आवाजाही करने वाले राहगीर अपनी जान हथेली पर रखकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।

वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध होने से आम जनमानस को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts