बिग ब्रेकिंग: दून डीएम समेत IAS-PCS के बंपर तबादले। देखें लिस्ट

देहरादून, 23 मई 2026। उत्तराखंड शासन ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई IAS और PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था में तेजी और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

देखें किसको भेजा कहा:

  1. बीवीआरसी पुरुषोतम को सचिव-उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  2. डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा से सचिव-उच्च शिक्षा विभाग हटाया गया, सचिव-तकनीकी शिक्षा का दायित्व बरकरार।
  3. विनय शंकर पांडेय से आयुक्त गढ़वाल मंडल का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया।
  4. सविन बंसल को DM देहरादून और स्मार्ट सिटी CEO पद से हटाकर सचिव नियोजन बनाया गया।
  5. IAS सोनिका से आयुक्त-कर और महानिरीक्षक-निबंधन का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया।
  6. आनंद स्वरूप को आयुक्त गढ़वाल मंडल, पौड़ी बनाया गया।
  7. आशीष चौहान को DM देहरादून और स्मार्ट सिटी CEO की जिम्मेदारी मिली।
  8. मनुज गोयल से मिशन निदेशक NHM का प्रभार हटाया गया।
  9. IAS संजय कुमार को निदेशक समाज कल्याण, हल्द्वानी बनाया गया।
  10. अभिषेक रुहेला को मुख्य कार्यकारी अधिकारी PMGSY की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  11. सौरभ गहरवार को अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग बनाया गया।
  12. आलोक कुमार पांडे से PMGSY का प्रभार हटाया गया। नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून बनाया गया।
  13. सुश्री नमामि बंसल सी नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून हटाकर अपर सचिव, विद्यालय शिक्षा विभाग का जिम्मा सौंपा।
  14. संदीप तिवारी को मिशन निदेशक NHM और MD-GMVN बनाया गया।
  15. सुश्री दीप्ति सिंह को महानिदेशक-विद्यालय शिक्षा, निदेशक कर्मचारी बीमा योजना से हटाकर निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याणनिगम, निदेशक खेल,युवा कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी।
  16. प्रतीक जैन से MD-GMVN का प्रभार वापस लिया गया।
  17. अपूर्वा पाण्डेय को जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया।
  18. आकांक्षा कोंडे से जिलाधिकारी बागेश्वर का दायित्व हटाया गया।महानिदेशक-विद्यालय शिक्षा, निदेशक कर्मचारी बीमा योजना का जिम्मा सौंपा।
  19. प्रवीण कुमार को अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून से हटाया।

Continue updating…

 

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts