एक्शन: भगवान के घर चोरी पड़ी भारी,हुआ गिरफ्तार। जानिए चोरी का कारण 

देहरादून: राजधानी देहरादून के हाई सिक्योरिटी जोन में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुई चोरी के मामले का डालनवाला पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मंदिर के शिवलिंग पर लगा चांदी का छत्र चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया […]

देहरादून: राजधानी देहरादून के हाई सिक्योरिटी जोन में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुई चोरी के मामले का डालनवाला पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।

पुलिस ने मंदिर के शिवलिंग पर लगा चांदी का छत्र चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया चांदी का छत्र भी बरामद कर लिया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

दिनदहाड़े मंदिर से चुराया था चांदी का छत्र

यह घटना 26 जून की है, जब दिलाराम बाजार स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े शिवलिंग पर लगा चांदी का छत्र चोरी कर लिया।

मंदिर के प्रबंधक अरविंद प्रसाद की शिकायत पर डालनवाला कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

हाई सिक्योरिटी इलाके में चोरी से मचा हड़कंप

यह मामला इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि मंदिर राजधानी के हाई सिक्योरिटी जोन में स्थित है।

मंदिर से करीब 400 मीटर की दूरी पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सरकारी आवास है, जबकि राजभवन और मुख्यमंत्री आवास भी लगभग एक किलोमीटर के दायरे में हैं।

इस क्षेत्र में 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहती है। ऐसे में दिनदहाड़े हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से आरोपी गिरफ्तार

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

लगातार जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने योगेश सेमवाल को नया गांव रोड, हाथीबड़कला के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किया गया चांदी का छत्र भी बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है नशे की लत पूरी करने के लिए उसने मंदिर से चांदी का छत्र चोरी किया था।

पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने तेजी से जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Also Read This

देहरादून में 41वां नेत्रदान पखवाड़ा: नेत्रदाताओं के परिवार सम्मानित, ‘किसी की अंधेरी दुनिया में रोशनी बनेगा नेत्रदान’

देहरादून। मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी बनकर जीवित रहने का संदेश देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (SMI) आई बैंक,...

एक्शन: ऋण फर्जीवाड़े पर जिला प्रशासन सख्त, एसआईटी जांच के निर्देश

देहरादून, 9 सितंबर 2026। नीरज उत्तराखंडी जनपद में ऋण एवं ऋण बीमा से जुड़े फर्जीवाड़े की लगातार मिल रही शिकायतों को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts