बड़ी खबर: बड़े कारोबारी मनजीत जौहर, बेटे और दोस्त पर यौन शोषण का मुकदमा

ऋषिकेश में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने प्रॉपर्टी कारोबारी, उसके बेटे और एक अन्य व्यक्ति पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और वर्षों तक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। BNS की धाराओं में केस दर्ज पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 376, 342 और 506 […]

ऋषिकेश में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने प्रॉपर्टी कारोबारी, उसके बेटे और एक अन्य व्यक्ति पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और वर्षों तक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं।

BNS की धाराओं में केस दर्ज

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 376, 342 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामला 2 अप्रैल 2026 को दर्ज हुआ और जांच उपनिरीक्षक मीनू यादव को सौंपी गई है।

एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

एसएसपी परमेन्द्र डोभाल ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

यह है मामला

दर्ज मुकदमे में पीड़िता ने कहा है कि उसका मायका डोईवाला क्षेत्र में है और वर्ष 2016 में उसका विवाह देहरादून में  हुआ था।

उसके पति प्रॉपर्टी का काम करते हैं और मनजीत जौहर व उसके बेटे मानव जौहर के साथ जुड़े हुए हैं। मनजीत जौहर का उनके ससुराल में आना जाना था।

महिला का आरोप है कि जनवरी 2022 में मनजीत जौहर ने घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने बताया कि इस घटना की जानकारी देने पर भी उसके पति ने कोई कार्रवाई नहीं की।इसके बाद फरवरी 2023 में उसे एक पेंटहाउस में ले जाया गया, जहां मानव जौहर ने कथित रूप से उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया।

होश में आने पर उसके शरीर पर चोट और काटने के निशान पाए गए। अगले दिन आरोपी की ओर से आपत्तिजनक संदेश भी भेजा गया।

दर्ज मुकदमे में पीड़िता ने कहा कि इसके बाद आरोपियों ने अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

धमकी देकर उसे विभिन्न स्थानों फार्महाउस, होटल और अन्य जगहों पर बुलाकर कई बार दुष्कर्म किया गया।विरोध करने पर उसके पिता, बहनों और बेटी को जान से मारने की धमकी दी जाती रही।

पीड़िता ने बताया कि मानसिक दबाव और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वह लंबे समय तक शिकायत नहीं कर पाई और अवसाद में चली गई।

बाद में अपनी बहन के सहयोग से उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया।

पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य महिला के साथ ऐसा अपराध न हो।
मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रॉपर्टी डीलर व पुत्र फरार हैं। पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Also Read This

हादसा : पैराफिट तोड़ 10 फीट नीचे गिरी कार, देंखे वीडियो 

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। मल्लीताल क्षेत्र में मैट्रोपोल होटल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...

क्राइम :  दो लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुरोला, 30 जुलाई 2026।नीरज उत्तराखंडी उत्तरकाशी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरोला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए...

Related Posts