ऑडियो वायरल : पूर्व विधायक बोले “भाई साहब, एक बार चुनाव हो जाए तो इसे बाजपुर के गुंडों से पिटवाऊंगा” ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के नैनीताल में इनदिनों एक ऑडियो क्लिपिंग जोरों से वायरल हो रही है । ऑडियो में विधायक जी उन्हें परेशान करने वाले कार्यकर्ता को बाजपुर के गुंडों से पिटवाने की बात कह रहे हैं । हम इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करते हैं, लेकिन चर्चाओं और सूत्रों के आधार पर सूचनात्मक […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के नैनीताल में इनदिनों एक ऑडियो क्लिपिंग जोरों से वायरल हो रही है । ऑडियो में विधायक जी उन्हें परेशान करने वाले कार्यकर्ता को बाजपुर के गुंडों से पिटवाने की बात कह रहे हैं । हम इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करते हैं, लेकिन चर्चाओं और सूत्रों के आधार पर सूचनात्मक संदेश अपने पाठकों को दे रहे हैं ।

सुनिए ऑडियो :

नैनीताल जिले के एक पूर्व चर्चित विधायक का ऑडियो लोगों की जुबां पर है । ऑडियो क्लिपिंग की चारों तरफ चर्चाएं हो रही हैं । ऑडियो कुछ समय पुराना लग रहा है, जिसमें विधायक और एक दूसरे पक्ष के बीच लंबी बातचीत हुई । बातचीत किसी चुनाव में जिम्मेदारी सौंपने और व्यक्ति विशेष को जिताने को लेकर हो रही है । ऑडियो में पूर्व विधायक किसी व्यक्ति के व्यवहार और उसके द्वारा उठाए गए कदम के कारण नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं । विधायक फोन पर दूसरे पक्ष से साफ कहते सुनाई दे रहे हैं कि “भाई साहब, एक बार चुनाव निबट जाए तो इसे बाजपुर के गुंडों से पिटवाऊंगा” । चर्चाओं में एक राजनीतिक पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के चुनावी कदम की भी चर्चाएं हो रही हैं ।

ये ऑडियो लंबे समय के बाद आज क्यों  वायरल हुआ है, इसे समझने के लिए हमें राजनीति को एक बार जरूर समझना चाहिए।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts