कार बरसाती नाले में फंसी । ट्रैक्टर की मदद से निकाला

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के रामनगर से मोहन मार्ग में एक कार बरसाती नाले में फंस गई, जिसे ट्रैक्टर की मदद से निकालकर सुरक्षित जगह पर खड़ा किया गया । सोमवार सवेरे नैनीताल जिले के रामनगर से मोहन को जाने वाले एक बरसाती नाले में रातभर हुई बरसात के बाद तेज पानी बढ़ गया । […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के रामनगर से मोहन मार्ग में एक कार बरसाती नाले में फंस गई, जिसे ट्रैक्टर की मदद से निकालकर सुरक्षित जगह पर खड़ा किया गया ।

सोमवार सवेरे नैनीताल जिले के रामनगर से मोहन को जाने वाले एक बरसाती नाले में रातभर हुई बरसात के बाद तेज पानी बढ़ गया । बरसाती पानी के तेज बहाव को पार करने के लिए एक कार चालक जबरदस्ती रपटे(कॉज वे)में घुस गया । नीले रंग की मारुति एस क्रॉस कार पानी के तेज बहाव के कारण सड़क से नीचे उतर गई । कार में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने एक एक कर सभी को बाहर निकाला और सुरक्षित जगह पहुंचाया। ग्रामीणों ने पर्यटकों के आग्रह पर ट्रैक्टर की मदद से कार को भी सकुशल बाहर निकाल दिया । गनीमत रही कि हादसे में जान माल का नुकसान नहीं हुआ ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts