हादसा : पैराफिट तोड़ 10 फीट नीचे गिरी कार, देंखे वीडियो 

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। मल्लीताल क्षेत्र में मैट्रोपोल होटल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पैराफिट को तोड़ते हुए लगभग 10 फीट नीचे मैदान में जा गिरी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और एक […]

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। मल्लीताल क्षेत्र में मैट्रोपोल होटल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पैराफिट को तोड़ते हुए लगभग 10 फीट नीचे मैदान में जा गिरी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कार नीचे स्थित समतल मैदान में जाकर अटक गई। यदि वाहन आगे खाई की ओर बढ़ जाता तो दुर्घटना कहीं अधिक गंभीर हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और चालक को वाहन से बाहर निकालकर बीडी पांडे अस्पताल, नैनीताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार चालक को मामूली चोटें आई हैं और उसका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शी वत्सल नेगी ने बताया कि सुबह लगभग 7 बजे कार चालक मैट्रोपोल होटल की ओर से मस्जिद की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को पास देने की कोशिश में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे जा गिरी।

उन्होंने बताया कि कार चालक के साथ उसका पालतू जानवर भी वाहन में मौजूद था। दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं।

वीडियो :

पुलिस और प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण वाहन को पास देते समय नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

नैनीताल की पहाड़ी और संकरी सड़कों पर वाहनों को पास देने के दौरान दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि संवेदनशील मोड़ों और ढलानों पर मजबूत सुरक्षा पैराफिट और चेतावनी संकेतक लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts