हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार।एक की मौत, 5 घायल

पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां चंद्रबदनी मंदिर से लौट रहे एक परिवार की कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ […]

पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां चंद्रबदनी मंदिर से लौट रहे एक परिवार की कार गहरी खाई में गिर गई।

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक, कफलना गांव निवासी एक परिवार मां चंद्रबदनी मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहा था।

इसी दौरान सबदरखाल और देवप्रयाग के बीच कुंडाधार से करीब एक किलोमीटर आगे उनकी कार (UK 12 G 5971) अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में 6 लोग घायल, एक की मौत

कार में कुल छह लोग सवार थे, जो सभी हादसे में घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल बागी (देवप्रयाग) पहुंचाया गया।

मिली जानकरी के अनुसार, घायलों में लक्ष्मण सिंह रावत की हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचाई गई जानें

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में गिरे सभी घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

अन्य पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सामान्य चोटें बताई गई हैं और उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि परिवार में एक सप्ताह पहले ही शादी समारोह हुआ था। लेकिन इस बड़े हादसे से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

Also Read This:

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल भी स्कूल बंद,देंखे आदेश

बागेश्वर, 29 जुलाई 2026। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिले में 30 जुलाई 2026 (गुरुवार)...

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts