दर्दनाक हादसा: गंगनानी के पास खाई में गिरी कार।दो की मौत, तीन घायल

उत्तरकाशी जा रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, रेस्क्यू टीम ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल उत्तरकाशी।रिपोर्ट-नीरज उत्तराखंडी  गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगनानी से उत्तरकाशी की ओर आ रही एक स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों […]

  • उत्तरकाशी जा रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, रेस्क्यू टीम ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

उत्तरकाशी।रिपोर्ट-नीरज उत्तराखंडी 

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगनानी से उत्तरकाशी की ओर आ रही एक स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार संख्या PB01F1733 में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

मौके पर पहुंचीं एसडीआरएफ और पुलिस टीमें

जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। रेस्क्यू टीम द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है, जबकि एक महिला और दो पुरुष घायल हुए हैं।

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी भेजा गया।

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा एम्बुलेंस, चिकित्सकीय टीम और आवश्यक जीवन रक्षक उपकरण मौके पर तैनात किए गए। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts