नैनीताल : कार खाई में गिरी, चार घायलों में से एक हायर सेंटर रेफर

कमल जगाती/नैनीताल नैनीताल और भवाली के बीच पाइंस के पास मौरिस गैराज कंपनी की हैक्टर कार 20 फीट गहरी खाई में गिरी। स्थानीय निवासियों ने मौके पर पहुंचकर तल्लीताल पुलिस को इसकी जानकारी दी और रैस्क्यू शुरू किया। घने जंगल के बीच लाइव रैस्क्यू की इन तस्वीरों में लोगों की भीड़ और पलटी हुई गाड़ी […]

कमल जगाती/नैनीताल

नैनीताल और भवाली के बीच पाइंस के पास मौरिस गैराज कंपनी की हैक्टर कार 20 फीट गहरी खाई में गिरी। स्थानीय निवासियों ने मौके पर पहुंचकर तल्लीताल पुलिस को इसकी जानकारी दी और रैस्क्यू शुरू किया। घने जंगल के बीच लाइव रैस्क्यू की इन तस्वीरों में लोगों की भीड़ और पलटी हुई गाड़ी की जली लाइट साफ देखी जा सकती है।

गाड़ी से सभी को सकुशल बाहर निकाला गया। तीन को डिस्चार्ज किया गया, जबकि एक को इलाज लिए हायर सेंटर रेफर किया।
लक्जरी गाड़ी में चार युवक सवार थे, जिसमें से दो खुद खाई से सड़क तक पहुंचे और दो लोगों का पुलिस रैस्क्यू कर रही है।

हादसे के समय गाड़ी भवाली से नैनीताल की तरफ आ रही थी। दो घायलों को बी.ड़ी. पांडेय अस्पताल उपचार के लाया गया। सड़क में घने कोहरे के कारण हुई दुर्घटना। सभी घायल नैनीताल निवासी हैं। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सभी युवाओं को रैस्क्यू कर नैनीताल के बी.डी.पाण्डे अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटना का कारण घना कोहरा हो सकता है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts